यूएई में बोले पीएम मोदी, आनंद के लिए हमें अपनाना होगा 6R फॉर्मूला

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुबई में अपने दौरे के दूसरे दिन वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में बोलते हुए दुनिया को 6R का फॉर्मूला दिया है। समिट में विकास के लिए प्रौद्योगिकी विषय पर अपनी बात रखते हुए मोदी ने ये नया मंत्र दिया। पीएम मोदी ने सतत विकास की अवधारणा के संदर्भ में बोलते हुए रहा कि आज के समय में इस रास्ते पर छह महत्त्वपूर्ण कदम हैं। पीएम मोदी ने छह R यानी रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल, रिकवर, रीडिजाइन और रीमैन्युफैक्चर की बात की। पीएम ने कहा कि इन छह कदमों से हम जिस मंजिल पर पहुंचेंगे वह रिजॉइस यानी आनंद की होगी। इस तरह हमें 6R पर काम करने की जरूरत है। इस वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में 140 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं।

 समिट में मोदी के भाषण की खास बातें

समिट में मोदी के भाषण की खास बातें

  • प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई को दुनिया के लिए एक उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी ने एक रेगिस्तान को बदल दिया, यह चमत्कार है।
  • पिछले 25 वर्षों में मातृ मृत्यु दर भारत में 1/3 और दुनिया भर में 1/2 से नीचे आ गई है।
  • विचारों की गति से प्रौद्योगिकी बदल रही है, प्रौद्योगिकी ने आम आदमी को सशक्त बनाया है।
  • विकास का पहलू ये भी है कि पाषाण युग से औद्योगिक क्रांति के सफर में हजारों साल गुजर गए। उसके बाद संचार क्रांति तक सिर्फ 200 वर्षों का समय लगा, वहां से डिजिटल क्रांति तक का फासला कुछ ही सालों में तय हो गया।
  • सभी विकास के बाद भी गरीबी और कुपोषण का सफाया नहीं हो पाया है। दूसरी ओर हम मिसाइलों और बमों पर पैसा, समय और संसाधनों का बड़ा हिस्सा निवेश कर रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा और प्रौद्योगिकी का उपयोग विकास के साधन के रूप में करना है विनाश के रूप में नहीं।
  • प्यार के लिए भारत यूएई का कृतज्ञ

    प्यार के लिए भारत यूएई का कृतज्ञ

    पीएम मोदी ने कहा कि वर्ल्ड गवर्नेंट समिट में मुझे मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाना न सिर्फ मेरे लिए बल्कि 125 करोड़ भारतीयों के लिए भी गर्व की बात है। मोदी ने कहा कि यूएई में 33 लाख भारतीयों को अपनापन मिला है, इसके लिए भारत आपका कृतज्ञ है।

     मोदी ने किया मंदिर का शिलान्यास

    मोदी ने किया मंदिर का शिलान्यास

    इससे पहले मोदी ने रविवार सुबह को अबू धावी में अरब के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किय। नरेंद्र मोदी ने यहां मंदिर का भी शिलान्यास किया। मंदिर के शिलान्यास के बाद ओपेरा हाउस में उपस्तिथ भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+