चार साल की बच्ची का कटा हुआ सिर लेकर मेट्रो स्टेशन के पास घूमती मिली थी वो

मॉस्को मेट्रो स्टेशन पर दिखा था खौफनाक नजारा। बच्ची के कत्ल का अपराध महिला ने कबूला।

मॉस्को। सोमवार को कोर्ट में उस महिला ने चार साल की बच्ची के कत्ल का अपराध स्वीकार कर लिया है जो उसका कटा हुआ सिर हवा में लहराती हुई मॉस्को मेट्रो स्टेशन के पास पकड़ी गई थी।

moscow murder1

फरवरी में मेट्रो स्टेशन के पास चौंकाने वाला नजारा

फरवरी में मॉस्को मेट्रो स्टेशन के पास एक खौफनाक नजारा लोगों ने देखा। एक महिला छोटी बच्ची का कटा हुआ सिर हाथ में लिए हुए थी और टहलते हुए इसे हवा में लहरा-लहरा कर सबको दिखा रही थी।

पुलिस ने महिला को मौके पर जाकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उज़्बेक महिला बोबोकुलोवा को बच्ची की देखभाल का काम दिया गया था। चार साल की बच्ची अनास्तासिया दिमागी लकवे का शिकार थी।

बोबोकुलोवा ने किया बच्ची का कत्ल

मॉस्को के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अभियोग पक्ष के वकील ने आरोप लगाया कि 39 साल की बोबोकुलोवा ने पहले अनास्तासिया को गला घोटा और उसके बाद सिर काट लिया।

फिर उसने तेल से जल रहे लैंप को उलटकर अपार्टमेंट में आग लगा दी और कटा हुआ सिर लेकर वहां से निकल गई।

रास्ते पर कटा सिर लेकर घूमती रही

गवाहों ने कोर्ट को बताया कि बोबोकुलोवा काले कपड़े में थी और बच्ची का कटा हुआ सिर लेकर लगभग 20 मिनट तक रास्ते पर घूमती रही। जब लोगों ने उसे रोकना चाहा तो उसने खुद को उड़ाने की धमकी दी।

moscow murder2

रूस के नेशनल चैनल ने घटना को कवर नहीं किया

रूस के नेशनल चैनल ने एक विवादित फैसला लेते हुए इस घटना को नहीं दिखाया। इस बारे में कहा गया कि यह क्रूर घटना टीवी पर दिखाए जाने लायक नहीं है। बोबोकुलोवा के ट्रायल को स्टेट टेलीविजन चैनल ने कवर किया।

मानसिक बीमारी की शिकार है बोबोकुलोवा

बोबोकुलोवा को मॉस्को के जेल के मेंटल हॉस्पिटल में रखा गया है। उसे पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया है। पहली बार मार्च में जब वह कोर्ट में पेश हुई तो उसने कहा था कि अल्लाह के आदेश पर उसने ऐसा किया।

सोमवार को उसने बच्ची के कत्ल का अपराध कबूल लिया। फिलहाल कोर्ट में जघन्य अपराध का यह मामला चल रहा है। इसके लिए बोबोकुलोवा को 25 साल कैद की सजा मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+