प्रेमी संग तीसरी मंजिल की बालकनी पर इंटीमेट थी एक बच्चे की मां, गिरने से हुई दोनों की मौत
क्यूइतो। नॉर्थ अमेरिका में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर लव मेकिंग के दौरान एक कपल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई है। हादसे के समय हाउस पार्टी चल रही थी। कपल घर की तीसरी मंजिल से गिरा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिस महिला की मौत हुर्ह है उसकी उम्र 28 वर्ष और पुरुष की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। दोनों पिछले कई वर्षों से रिलेशनशिप में थे।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को खबर
घटना इक्वाडोर के कारापुंगो जिले में हुआ है। पुलिस की ओर से मीडिया को बताया गया है कि दोनों अचानक छत से नीचे गिरे थे। दोनों की लाश को पड़ोसी ने देखा। पड़ोसी के मुताबिक उन्होंने जोरदार आवाज सुनी और बाहर आए। दोनों जमीन पर बिना कपड़ों के पड़े हुए थे। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर पर चल रही थी ग्रेजुएशन की पार्टी
मृतका आठ वर्ष की बच्ची की मां थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने घर पर ग्रेजुएशन की पार्टी दी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ने इंटीमेट होते समय इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि दोनों बालकनी की दीवार पर हैं जोकि काफी ऊंची है। महिला एक बच्ची की मां थी, इस बात की जानकारी उसके एक रिश्तेदार ने दी। कुछ दिनों पहले रूस में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। यहां पर एक कपल नौंवी मंजिल से गिर गया था। सेंट पीटर्सबर्ग में हुए इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी मगर उसके ब्वॉयफ्रेंड को मामूल चोंटें आई थीं।

रूस में नौंवी मंजिल से गिरा था कपल
इसी तरह सेआयरलैंड में एक पुराने चर्च में इसी तरह का हादसा हुआ था जहां पर दीवार पर इंटीमेट होते समय कपल काफी गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में दोनों की लाश आज तक नहीं मिल सकी है। चीन में भी इस तरह का हादसा करीब 20 दिन पहले हुआ था। यहां की वुहान सिटी में एक कपल खिड़की से नीचे जा गिरा था।












Click it and Unblock the Notifications