चीन ने भारत को किया आगाह, कहा- ना बढ़ाए अमेरिका से नजदीकी
चीन ने भारत को अमेरिका से बढ़ते उसके आर्थिक रिश्तों पर आगाह किया है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की ओर भारत का झुकाव बुद्धिमानी नहीं है।
नई दिल्ली। चीन ने अमेरिका के साथ अपने संभावित व्यापार युद्ध के संदर्भ में भारत को आगाह किया है कि यदि वो डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अंतर्गत अमेरिका की ओर झुकाव रखता है तो यह फैसला उसके लिए बुद्धिमानी नहीं होगी। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और अमेरिका बीच आसन्न व्यापार युद्ध के अंतर्गत यदि भारत यह सोचकर डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से अपनी नजदीकियां बढ़ाता है कि इससे उसकी अर्थव्यवस्था में भारी उछाल आएगा तो यह फैसला बुद्धिमानी का नहीं होगा।

कहा गया है कि अमेरिका और भारत के आर्थिक रिश्ते को अनुमान से ज्यादा मानना, भारत को गलत रास्त पर ला देगा। इसके चलते भारत आर्थिक विकास से भटक जाएगा। चीन की ओर से कहा गया है कि विकास के मामले में भारत को वास्तविकतावादी होना चाहिए। कहा गया है कि अमेरिका की ओर झुकने की जगह भारत को अपने निर्माण उद्योग को ज्यादा विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए और उसे ग्लोबल सप्लाई चेन से जोड़े ताकि उसका व्यापार घाटा कम हो सके।
कहा गया है कि भारत को नई नौकरियां पैदा करने की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि विकास को रफ्तार मिल सके। बता दें कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट उस वक्त आई है जब एसोचैम की रिपोर्ट में इस बात की आशंका जाहिर की जा चुकी है कि अमेरिका और चीन के व्यापार युद्ध की चपेट में भारत के आने से, अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है। ये भी पढ़े:अमेरिका ने तैयार किया सबसे छोटा ड्रोन, बिना नजर आए दुश्मन को दे सकता है मात












Click it and Unblock the Notifications