गूगल महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमयी मौत, पानी के अंदर मिली नग्न अवस्था में लाश

सैन फ्रांसिस्को। गूगल के एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई है। सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के निकट 23 साल की इंजीनियर चुचु मा का शव मिला है। इंजीनियर मा का शव पानी में तैरता हुआ एक साइक्लिस्ट को गुरूवार सुबह मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। अपनी मौत से पहले इंजीनियर मा कैलिफॉर्निया के माउंटेन व्यू से गायब हो गई थी, जहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर उसका शव मिला है।

गूगल महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमयी मौत

गूगल इंजीनियर मा ने ऑस्टिन के टेक्सास यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में 2016 में ग्रेजूएशन किया था। मा पिछले एक साल से गूगल में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रही थी। शव की पहचान होने के बाद गूगल ने आधिकारिक रूप से अपने कर्मचारी के मौत पर दु:ख जताते हुए बयान जारी किया।

गूगल ने अपने स्टेटमेंट में कहा, 'हमारी डेवलपर प्रोडक्ट टीम में चुचु एक बहुत ही शानदार सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। उनके जाने से हमें बहुत नुकसान हुआ है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी संवेदना है।'

हालांकि, पुलिस ने मा के मौत लेकर अभी तक किसी भी जानकारी को लेकर खुलासा नहीं किया है। वहीं एनबीसी के मुताबिक, मा का शव पानी के अंदर नग्न अवस्था में मिला था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वो किसी क्राइम का शिकार हुई है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+