'क्या ये दूसरी दुनिया का रास्ता है', मैच के दौरान मैदान में हुआ रहस्यमयी गड्ढा, दर्शकों के होश उड़े
नई दिल्ली: क्या वाकई में दूसरी दुनिया है, जहां पर अजीब तरह के जीव रहते हैं? इसको लेकर हॉलीवुड में कई फिल्में बनीं और बहुत से लोगों ने वहां पर जाने का दावा भी किया, लेकिन किसी के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। हाल ही में डेनमार्क और ऑस्ट्रिया के बीच फुटबाल मैच हो रहा था, जिसे देखने के लिए हजारों लोग उमड़े थे, लेकिन तभी मैदान में कुछ ऐसा हुआ, जिसको देख सबके होश उड़ गए। (तस्वीरें- मैच के वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट)

'स्ट्रेंजर थिंग्स' से तुलना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेनमार्क और ऑस्ट्रिया का मैच चल रहा था। तभी अचानक मैदान में एक बड़ा सा छेद हो गया। राहत की बात ये रही कि इससे कोई खिलाड़ी घायल नहीं हुआ। ये मैच लाइव टेलीकॉस्ट हो रहा था, ऐसे में इसके फोटो-वीडियो तुरंत वायरल हो गए और बहुत से लोगों ने इस छेद की तुलना नेटफ्लिक्स के हिट शो 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से कर दी। जिसमें दूसरी दुनिया की कहानी दिखाई गई है।

'दूसरी दुनिया का है पोर्टल'
वहीं गड्ढे के पास सभी खिलाड़ी इकट्ठा हो गए और उन्होंने पैरा डालकर इसे नापा, जिस पर पता चला कि ये छेद घुटने तक गहरा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की भी बाढ़ आ गई। एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा कि ये कोई आम गड्ढा नहीं है, ये अपसाइडडाउन (दूसरी दुनिया) के लिए पोर्टल है। वहीं एक दूसरे शख्स ने इसके लिए शो के विलेन वेक्ना का जिम्मेदार ठहराया।

लोगों को खिलाड़ियों की टेंशन
वहीं बहुत से लोगों ने मजाक से हटकर खिलाड़ियों की चिंता थी। एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत से लोगों को ये सब मजाक लग रहा, लेकिन इसकी वजह से किसी खिलाड़ी को गंभीर चोट लग सकती थी और उसका पूरा करियर बर्बाद हो जाता। एक अन्य शख्स ने लिखा कि कहीं ये किसी खिलाड़ी को चोट पहुंचाने की साजिश तो नहीं थी, ऐसे में इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

क्या है 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की कहानी?
'स्ट्रेंजर थिंग्स' नेटफ्लिक्स का एक शो है, जिसके चार सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज में अमेरिका के एक शहर की कहानी दिखाई गई है, जहां पर एक लैब की गलती से दूसरी दुनिया का रास्ता खुल जाता है। जिस वजह से वहां से रहस्यमयी जीव आते हैं और इंसानों का शिकार करते हैं। इस सीरीज में कभी भी किसी भी जगह पर दूसरी दुनिया का दरवाजा खुल जाता है, जिस वजह से मैच के दौरान हुए गड्ढे की तुलना उससे की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications