म्यांमार: रोहिंग्या मुसलमान की घर वापसी के लिए समझौता
बांग्लादेश ने शरणार्थी रोहिंग्या मुसलमानों की वापसी के लिए म्यांमार से एक समझौते पर दस्तख़त किए हैं.
हाल ही में रख़ाइन में सैनिक कार्रवाई के बाद लाखों रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से पलायन कर शरण के लिए बांग्लादेश आए थे.
फिलहाल इस समझौते के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है. समझौते पर म्यांमार की राजधानी यंगून में अधिकारियों ने दस्तखत किए.
बांग्लादेश ने इसे 'पहला कदम' बताया है और म्यांमार ने कहा है कि वो 'रोहिंग्या मुसलमानों को जितनी जल्दी मुमकिन हो सके कि वापस लेने के लिए तैयार' है.
मानवीय सहायता से जुड़े संगठनों ने बिना सुरक्षा की गारंटी दिए रोहिंग्या लोगों की जबरन वापसी को लेकर चिंता जाहिर की है.
अल्पसंख्यक रोहिंग्या लोगों की स्थिति एक ऐसे समुदाय की बन गई है जिनका अपना कोई देश नहीं है और उन्होंने बर्मा में लंबे समय तक दमन का सामना किया है.
पिछले अगस्त में रखाइन में भड़की हिंसा के बाद छह लाख रोहिंग्या लोगों ने बांग्लादेश में शरण ली.












Click it and Unblock the Notifications