मुस्लिम ब्रदरहुड का प्रवक्ता काहिरा में गिरफ्तार
काहिरा। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी की मुस्लिम ब्रदरहुड पार्टी के एक प्रवक्ता को दो अन्य पार्टी सदस्यों के साथ मंगलवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों पर हिंसा भड़काने व प्रदर्शनकारियों की हत्या के आरोप लगाए गए हैं।
हिंसा भड़काने व प्रदर्शनकारियों की हत्या के आरोपों का सामना कर रहे गेहाद अल-हद्दाद मुर्सी की बेदखली के पहले विदेशी मीडिया के सम्पर्क में रहने वाले मुख्य व्यक्ति थे। उन्हें नासर सिटी के एक अपार्टमेंट में नजरबंद किया गया है।

हद्दाद के पिता व विदेश मामलों के राष्ट्रपति के पूर्व सलाहकार एस्साम अल-हद्दाद को भी मुर्सी के साथ नजरबंद कर जेल भेज दिया गया था। ब्रदरहुड के दो अन्य अधिकारियों मुर्सी काल के कलयूबिया प्रांत के गवर्नर होस्साम अबु अल-बकर और पार्टी के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य महमूद अबु जैद को भी अल-हद्दाद के साथ हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications