महारानी के बकिंघम पैलेस में ए आर रहमान की 'जय हो'

लंदन में भले ही मौसम पर नजर रखने वालों ने बारिश के आसार जताए हों, लेकिन लगता है कि ब्रिटेन की महारानी के बकिंघम पैलेस पर हिंदुस्तानी संगीत की बारिश होनेवाली है।

चेंजिंग ऑफ गार्ड सेरेमनी
PA
चेंजिंग ऑफ गार्ड सेरेमनी

लंदन में भले ही मौसम पर नजर रखने वालों ने बारिश के आसार जताए हों, लेकिन लगता है कि ब्रिटेन की महारानी के बकिंघम पैलेस पर हिंदुस्तानी संगीत की बारिश होनेवाली है.

दरअसल क्वीन के आवास बकिंघम पैलेस पर सोमवार को 'चेंजिंग ऑफ गार्ड सेरेमनी' के समय भारत-ब्रिटेन के साझा सांस्कृतिक वर्ष की आधिकारिक रूप से शुरुआत की जानी है.

और इस मौके पर वहां पृष्ठभूमि में ए आर रहमान का संगीत सुनाई देगा. ऑस्कर जीतने वाली रहमान की 'जय हो' को इस मौके पर बजाया जाएगा.

गीतकार गुलजार के इस गीत के लिए ए आर रहमान ने म्यूजिक कम्पोज किया था.

क्वीन एलिजाबेथ, मोदी
AFP
क्वीन एलिजाबेथ, मोदी

सोमवार को राजमहल के विशाल दरवाजे पर 'चेंजिंग ऑफ गार्ड सेरेमनी' देखने के लिए सैंकड़ों लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है.

दोनों देशों के संबंधों को लेकर भी बकिंघम पैलेस ने इस तरह का रुख पहली बार देखने में आ रहा है.

शाम में महारानी एलिजाबेथ भारत-ब्रिटेन के साझा सांस्कृतिक वर्ष की शुरुआत के मौके पर एक भव्य आयोजन की मेजबानी करेंगी.

बकिंघम पैलेस की ओर से एक बयान में कहा गया है, "इस शाम भारत और ब्रिटेन की संस्कृतियों की सबसे बेहतरीन चीजों को एक साथ पेश किया जाएगा. इस मौके पर दोनों देशों में दिलचस्पी रखने वाले कई ख़ास मेहमान आने वाले हैं."

ए आर रहमान
AR RAHMAN Twitter
ए आर रहमान

भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली पांच दिनों के ब्रिटेन दौरे पर हैं और वे इस मौके प भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

कपिल देव, अनुष्का शंकर, कुणाल नय्यर, नेहा कपूर और आयेशा धारकर जैसी हस्तियां इस आयोजन में हिस्सा लेने जा रही हैं.

'भारत-ब्रिटेन सांस्कृति वर्ष' की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवंबर, 2015 में ब्रिटेन यात्रा के दौरान की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+