यूके के बर्मिंघम में चाकूबाजी की कई घटनाएं, बड़ी संख्या में लोग घायल

नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम (UK) के बर्मिंघम में कई जगहों पर एक साथ चाकूबाजी की घटना हुई है। जिसमें बहुत से लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनको पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस इलाके में हमलावरों की तलाश कर रही है। साथ ही सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

uk

बर्मिंघम पुलिस के मुताबिक सिटी सेंटर में रविवार रात 12.30 बजे उन्हें चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वहां पर पुलिस टीमों को भेज दिया गया। इसी बीच आसपास कुछ और जगहों पर भी ऐसी ही घटना रिपोर्ट की गई। जिसके बाद पुलिस ने हाईअलर्ट जारी कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने इसे 'मेजर इंसीडेंट' बताया है यानी लोगों की जान को जोखिम ज्यादा है। ऐसे में कई सारी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी।

पुलिस की ओर से जारी अधिकारिक बयान के मुताबिक वारदात की खबर मिलते ही सभी आपातकालीन सेवाओं को काम पर लगा दिया गया है। अभी वो घायलों की संख्या और उनकी हालत के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+