पाक के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी दीना वाडिया का निधन

नई दिल्ली। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी दीना वाडिया का आज निधन हो गया। पाक मीडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि जिन्ना की इकलौती बेटी का आज न्यूयार्क में निधन हो गया। वो 98 साल की थी। दीना का जन्म 14 अगस्त की रात 1919 में हुआ था। दीना पाकिस्तान में नहीं रहती थी। उन्होंने आखिरी बार 2004 में पाकिस्तान का दौरा किया था ।

 Muhammad Ali Jinnah’s daughter Dina Wadia passed away at the age of 98 in New York

वो सालों से न्यूयार्क में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। उनके परिवार में उनके बेटे नुस्ली वाडिया, बेटी डायना वाडिया और पोते जहांगीर और नेस वाडिया हैं। दीना पाकिस्तान की संस्थापना करने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की एकलौती बेटी थी। उन्होंने खुद अकेली ही उनका पालन-पोषण किया था, लेकिन जब दीना ने एक पारसी से शादी कर ली तो दोनों के रिश्तों में दरार आ गया। जिसके बाद दीना वाडिया न्यूयार्क चली गई।

दीना अपने पिता के विचारों से अलग विचारधारा रखती थी। भारत-पाकिस्तान के विभाजन के वक्त भी उन्होंने पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था और वो बंबई में बस गई थी। इसके बाद वो विदेश चली गई। 1948 में पिता की मौत पर पाकिस्तान का रुख किया। उनकी आखिरी पाकिस्तान यात्रा साल 2004 की रही। दीना वाडिया के देहांत पर भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी ट्विट कर दुख जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+