पांच साल के बेटे की जान लेने वाली मां ने बताया, मरने से पहले क्या बोला था बेटा

कोर्ट ने अपने ही पांच साल के बेटे को लगा लगातार जहरीली दवाई देकर मार डालने के जुर्म में महिला को 50 साल की कैद की सजा सुनाई। इस दौरान दो साल में पहली बार उसको लोगों ने कोर्ट में कुछ कहते सुना।

मैरीलैंड। अमेरिका के मैरीलैंड स्टेट का कोर्ट सोमवार को एक ऐसे नजारे का गवाह बना कि जो भी कोर्ट में मौजूद था, अपने आंसू ना रोक सका। कोर्ट ने अपने ही पांच साल के बेटे को लगा लगातार जहरीली दवाई देकर मार डालने के जुर्म में शैफिराड को 50 साल की कैद की सजा सुनाई। इस दौरान दो साल में पहली बार शैफिराड को लोगों ने कोर्ट में कुछ कहते सुना।

पांच साल के बेटे की जान लेने वाली मां बोली, मरने से पहले क्या बोला था बेटा

एनडीटीवी के मुताबिक, शैफिराड ने कहा कि पति से तलाक और अलगाव ने उसे तोड़कर रख दिया था। मैं पूरी तरह से टूट गई थी, अभी भी मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा कि मैं अपने बेटे को खो चुकी हूं। जज के 50 साल की सजा सुनाने से पहले उसने ये कहा। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मां का अपने बेटे को मार डालना एक ऐसा क्राइम है, जो सिहरा देता है। कोर्ट में मौजूद लोगों के मुताबिक, फैसला सुनने के बाद शैफिराड बहुत ज्यादा दुखी या परेशान नहीं लगी। वहीं मृतक बच्चे के पिता और दादा कोर्ट में ही बुरी तरह से रोने लगे।

शैफिराड ने अपने पांच साल के बेटे एनियल को दिन में कई बार जहरीली दवाएं दी थीं जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वो उसे कार की पिछली सीट पर रख कर बाहर ले गई और उस जलाने की कोशिश की। इसमें वो खुद भी काफी जल गई और महीनों अस्पताल में रही। महिला ने बताया कि मरने से कुछ दिन पहले अपने पिता को एक संदेश में कहा था कि पापा मैं मजबूत हूं, आप भी मजबूती से रहा करो। एनियल को नहीं पता ता कि इस संदेश के कुछ दिन बाद ही उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी।
पढ़ें-लड़की से दोस्ती की सजा, 15 साल के छात्र की चाकूओं के गोदकर हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+