पुलिस को बताया बेटी हुई गायब, जांच में चला पता मां ने खुद की थी हत्या
इस मामले की गुत्थी जब 5 साल बाद सुलझी तो वो रिश्तों पर ही कई सवाल छोड़ गई।
नई दिल्ली। 3 वर्षीय आलिया लॉन्सफर्ड , 5 साल पहले गायब हो गई थी। उसके गायब होने की घटना ने पुलिस को जहां परेशान कर रखा था वहीं उसका परिवार भी बुरी तरह से हताश था।
लेकिन जब इस मामले की गुत्थी सुलझना शुरू हुई तो चौंकाने वाले जवाब सामने आए जो रिश्तों के लिए कई सारे सवाल छोड़ गए।
मामले की जांच कर रही पुलिस को शक है कि आलिया की हत्या उसकी मां लेनल लॉन्सफोर्ड ने ही की थी।

धारदार हथियार से मारा था
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि पश्चिम वर्जिनिया के बेन डेल स्थित अपने घर में ही धारदार हथियार से आलिया के सर पर मां ने मारा था।
अधिकारियों का कहना है कि लेनल ने बच्चे का शरीर छिपा दिया और पुलिस में उसके गायब होने की रिपोर्ट, सितंबर 2011 में दर्ज करा दी। हालांकि अभी तक लड़की का शरीर नहीं बरामद हो सका।
शेरिफ एजम गिसी ने कहा कि लेनल पर बच्चे की मौत और शोषण का चार्ज लगाकर गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि लेनल ने 24 सितंबर 2011 को आलिया के गायब होने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई थी।
हुई थी इनाम की घोषणा
मामले में एक एफबीआई अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद करीब 6 महीने बाद जांचकर्ताओं को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि कोई घर तोड़कर आएगा और बच्चे को लेकर चला जाएगा।
कुछ दिन बाद FBI ने आलिया की जानकारी देने वाले को 20,000 डॉलर देने की घोषणा भी की। आलिया की मां की गिरफ्तारी के बाद उसकी ताई ने कहा कि हमें खुद को इस दिन के लिए तैयार करना पड़ेगा।
जानकारी दी गई कि लेनल ने जब आलिया के गायब होने की खबर पुलिस में दर्ज कराई थी तो वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications