भारतीय खुफिया एजेंसियों को चकमा देकर शॉपिंग कर रहा था दाऊद इब्राहिम
नई दिल्ली। भारत के इस मोस्ट वांटेड अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि सुरक्षा एजेंसियां जिस वक्त दाऊद की तलाश में दिन-रात एक कर रही थीं, तब दाऊद पाकिस्तान में बैठकर शॉपिंग कर रहा था।

दाऊद ने खुद की सुरक्षा में इजाफा करने के लिए दुबई से बुलेट प्रूफ गाड़ियां इंपोर्ट की थी। इस काम में उसकी मदद तारिक नाम के शख्स ने की, जो दुबई में ही रहता है। भारतीय खुफिया एजेंसी आईबी (IB) को इसकी जानकारी अक्टूबर 2014 में मिली।
गाड़ियों में अपने हिसाब से कराए बदलाव
सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को पता चला था कि दाऊद ने तलाश के दौरान ही दुबई से गाड़ियां खरीदी थीं क्योंकि उसके सुरक्षा सलाहकार ने चेतावनी दी थी कि उस पर कभी भी हमला हो सकता है। इसी के बाद उसने दुबई से अपने मनमुताबिक गाड़ियां इंपोर्ट कीं। दाऊद ने अपने हिसाब से गाड़ियों में कुछ बदलाव भी कराए।
इन गाड़ियों से चलता है दाऊद
एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि दाऊद के कहने पर तारिक ने दुबई में टोयोटा की लैंड क्रूजर खरीदीं और मौका देखकर उन्हें पाकिस्तान भेज दिया।
पहले भी मददगार बना है तारिक
बता दें कि तारिक पहले भी दुबई में रहकर दाऊद की मदद करता रहा है। साल 2009 में भी तारिक ने दुबई से दाऊद के लिए गाड़ियां कराची भेजी थीं।












Click it and Unblock the Notifications