दुनिया का सबसे महंगा तकिया, जड़े हैं हीरे-जवाहरात, दाम सुनकर रातों की नींद उड़ जाएगी
दरअसल बाजारों में इन दिनों ऐसे तकिए मिल रहे हैं जिसके बदले आप लक्जरियस कार भी खरीद सकते हैं। अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इतने महंगे तकिए पर सिर रखकर सोना कितना मुश्किल है। दुनिया का सबसे महंगा तकिया नीदरलैंड में
एम्स्टर्डम, 24 जून : अच्छी नींद के लिए चारपाई पर गद्दा और सिर्फ चादर हो तो शायद आपको नींद नहीं आएगी, क्योंकि यहां तकिया नहीं है। अगर मुलायम और नर्म तकिया आ जाए तो फिर आप गहरी नींद में सो जाएंगे। आप सोच रहे होंगे कि आज तकिये को लेकर क्यों बातें हो रही हैं। चलिए आपको बता ही देते हैं। आप एक तकिये की क्या कीमत लगा सकते हैं, 200, 500 या फिर हजार। हम जिस तकिये की बात कर रहे हैं उसकी कीमत एक दो हजार नहीं, 57 हजार डॉलर है, यानी की 45 लाख रुपये। अब शायद आपकी नींद उड़ गई होगी।

नींद के लिए तकिये की जरूरत
हम जानतो है कि अच्छी सेहत के लिए नींद का आना कितना आवश्यक है। लेकिन यहां एक तकिये की कीमत सुनकर हमारी नींद उड़ी जा रही है। अब आपको इस तकिये की खासियत से रूबरू करा दूं।

तकिया काफी महंगा है
दरअसल, बाजारों में इन दिनों ऐसे तकिए मिल रहे हैं जिसके बदले आप लक्जरियस कार भी खरीद सकते हैं। अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इतने महंगे तकिए पर सिर रखकर सोना कितना मुश्किल है। दुनिया का सबसे महंगा तकिया नीदरलैंड में बना है। इस तकिए को खास तौर पर एक फिजियोथैरेपिस्ट ने सेहत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। यही वजह है कि इसकी कीमत काफी ज्यादा है। इस तकिए को तैयार करने में एक दो नहीं बल्कि पूरे पंद्रह साल की मेहनत लगी है। दरअसल इसके पीछे काफी रिसर्च की गई है।

45 लाख रुपए एक तकिए की कीमत
इसके फीचर्स जानने से पहले जान लीजिये इसकी कीमत। इस एक तकिए कि कीमत है 57 हजार डॉलर है यानी भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 45 लाख रुपए।
क्या है तकिये की खासियत
इस तकिये में नीलम, सोना और हीरा जड़ा हुआ है। यही वजह है कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा है और यकी कारण है इसके चोरी होने का भी डर बना रहता है। इस तकिए के अंदर जो रुई भरी गई है वो रोबोटिक मिलिंग मशीन की है। इस तकिए की जिप में चार हीरे जड़े हैं। इसके साथ ही एक नीलम लगा हुआ है। तकिया यूं ही नहीं मिलेगा। इसे एक ब्रांडेड बॉक्स के अंदर रखा गया है। इसे बनाने वाले का दावा है कि जिन लोगों को अनिंद्रा की शिकायत है,उन्हें इस तकिये पर चैन की नींद आएगी। हालांकि खबर पढ़ने के बाद लोगों की शायद रातों की नींद उड़ गई होगी।












Click it and Unblock the Notifications