क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

VIDEO: मशहूर मॉडल की प्रेगनेंसी और डिलिवरी के इस वीडियो को 4 करोड़ लोगों ने देखा

अमेरिका की मशहूर रिएलिटी स्टार और मॉडल काइली जेनर ने 1 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया। काइली की प्रेगनेंसी को लेकर कई महीनों से खबरें चल रही थीं जिनपर खुद काइली ने विराम लगा दिया। इसके साथ ही काइली ने अपनी प्रेगनेंसी का एक वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है जो वायरल हो गया है।

Google Oneindia News
kylie jenner

वॉशिंगटन। अमेरिका की मशहूर रिएलिटी स्टार और मॉडल काइली जेनर ने 1 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया। काइली की प्रेगनेंसी को लेकर कई महीनों से खबरें चल रही थीं जिनपर खुद काइली ने विराम लगा दिया। काइली ने 5 फरवरी को सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की खबर पूरी दुनिया से छिपा कर रखी। इसके साथ ही काइली ने अपनी प्रेगनेंसी का एक वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है जो वायरल हो गया है।

काइली ने दी अपनी प्रेगनेंसी की 'ब्रेकिंग न्यूज'

काइली ने दी अपनी प्रेगनेंसी की 'ब्रेकिंग न्यूज'

20 साल की काइली सोशल मीडिया स्टार, मीडिया पर्सनैलिटी और बिजनेस वुमैन हैं। वो अमेरिका की मशहूर कार्दर्शियां-जेनर परिवार का हिस्सा हैं। पिछले कई महीनों से काइली के प्रेगनेंट होने की खबरें आ रहीं थीं लेकिन उन्होंने इसपर चुप्पी साध रखी थी। 5 फरवरी को काइली ने अपनी प्रेगनेंसी की 'ब्रेकिंग न्यूज' फैंस के साथ शेयर की। काइली के इस ट्वीट को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और लगभग 3 लाख लोगों ने उसे रिट्वीट किया है।

फैंस को दिखाई प्रेगनेंसी की झलक

फैंस को दिखाई प्रेगनेंसी की झलक

अपनी प्रेगनेंसी की खबर के साथ ही काइली ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में काइली की पूरी प्रेगनेंसी को कवर किया गया है। काइली के अल्ट्रासाउंड से लेकर उनका बेबी शॉवर तक, सभी की झलक फैंस को इस वीडियो में मिलेगी। इस वीडियो में उनकी बहन किम कार्दर्शियां की बेटी शिकागो की भी पहली झलक दिखी।

वीडियो को अब तक 4 करोड़ लोगों ने देखा

काइली की प्रेगनेंसी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वैसे तो काइली के ट्वीट से बच्ची के पिता का नाम गायब है लेकिन कहा जा रहा है कि ट्राविस स्कॉट काइली की बेटी की पिता हैं।

'स्टॉर्मी वेब्स्टर' है काइली की बेटी का नाम

'स्टॉर्मी वेब्स्टर' है काइली की बेटी का नाम

ट्राविस स्कॉट अमेरिकन रैपर और सिंगर हैं। दोनों का अफेयर काफी समय से चल रहा है। प्रेगनेंसी वीडियो में भी काइली को ट्राविस के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है। 6 फरवरी को काइली ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया। काइली ने बेटी का नाम स्टॉर्मी वेब्स्टर रखा है। वेब्स्टर ट्राविस स्कॉट का सरनेम है।

बधाई हो! लंबे इंतजार के बाद आखिर मिल ही गई सलमान खान को लड़की, देखें तस्वीरबधाई हो! लंबे इंतजार के बाद आखिर मिल ही गई सलमान खान को लड़की, देखें तस्वीर

Comments
English summary
More Than 4 Crore People See Kylie Jenner Pregnancy Video, Check Out The Video.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X