मोजतबा खामेनेई लंदन वाले फ्लैट्स क्यों बेच रहे? 460 करोड़ की प्रॉपर्टी के पीछे क्या है कहानी?

Mojtaba Khamenei London Properties: ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई से जुड़े बताए जा रहे लंदन के दो बेहद महंगे फ्लैट अब बिक्री के लिए रखे गए हैं। दोनों प्रॉपर्टीज की कीमत करीब 36 मिलियन पाउंड यानी लगभग 460 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जमीन के सरकारी रिकॉर्ड में हालांकि इनका मालिक अली अलीअकबर अंसारी है।

अंसारी पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को आर्थिक मदद देने के आरोप हैं और ब्रिटेन-अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध भी लगाए हैं। कर्ज की रकम नहीं चुकाने के बाद इन प्रॉपर्टीज पर रिसीवर नियुक्त किए गए, जो अब इनकी बिक्री की प्रक्रिया देख रहे हैं।

Mojtaba Khamenei London properties

460 करोड़ की दो प्रॉपर्टीज क्यों आईं बिक्री पर?

लंदन की इन दोनों लग्जरी प्रॉपर्टीज की कुल कीमत करीब 36 मिलियन पाउंड बताई जा रही है। इनमें से एक पेंटहाउस की कीमत लगभग 12 मिलियन पाउंड यानी करीब 153 करोड़ रुपये रखी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रॉपर्टीज को खरीदने के लिए अली अंसारी ने निजी कर्जदाताओं से पैसा लिया था। कर्ज की किस्तें समय पर नहीं चुकाई गईं, जिसके बाद कर्जदाताओं ने अपना पैसा वापस पाने के लिए रिसीवर नियुक्त कर दिए। अब रिसीवरों की निगरानी में इन फ्लैट्स को बेचा जा रहा है।

ये भी पढे़ं: जिंदा हैं मुजतबा खामेनेई? मौत के दावों के बीच सामने आया 12 सेकंड का VIDEO, टेंशन में ट्रंप

कैसा है 153 करोड़ रुपये वाला आलीशान पेंटहाउस?

बिक्री के लिए रखे गए फ्लैट्स में एक शानदार पेंटहाउस भी शामिल है। यह 3a पैलेस ग्रीन की छठी और सातवीं मंजिल पर स्थित है। करीब 3,944 वर्ग फुट में फैले इस घर में पांच बेडरूम हैं। यहां स्टाफ के लिए अलग रहने की जगह भी बनाई गई है। इसकी सबसे खास बात बड़ा रूफ टेरेस है, जहां से केंसिंग्टन पैलेस का शानदार नजारा दिखाई देता है। इस पेंटहाउस को सोथबीज और नाइट फ्रैंक करीब 12 मिलियन पाउंड में बेच रहे हैं।

अंसारी ने कब खरीदी थीं ये दोनों प्रॉपर्टीज?

ब्रिटेन के सरकारी जमीन रिकॉर्ड के अनुसार, अली अंसारी ने 3a पैलेस ग्रीन वाला पेंटहाउस साल 2016 में करीब 19 मिलियन पाउंड में खरीदा था। वहीं दूसरी प्रॉपर्टी की खरीद 2014 में लगभग 16.75 मिलियन पाउंड में हुई थी। दोनों फ्लैट्स लंदन के बेहद पॉश इलाके में हैं और प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स के आधिकारिक घर के काफी करीब स्थित हैं। यही वजह है कि इन प्रॉपर्टीज की बिक्री को लेकर अब खासा ध्यान दिया जा रहा है।

अंसारी पर ब्रिटेन और अमेरिका ने क्यों लगाया प्रतिबंध?

अली अंसारी पर ब्रिटेन और अमेरिका ने ईरान के IRGC को कथित तौर पर आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। ब्रिटिश सरकार ने अक्टूबर 2025 में उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाए थे। इसके तहत उनकी संपत्तियां फ्रीज करने, ब्रिटेन में यात्रा पर रोक लगाने और कंपनी के डायरेक्टर बनने पर पाबंदी जैसे कदम शामिल थे। ब्रिटेन के पूर्व मिडिल ईस्ट मंत्री हैमिश फाल्कनर ने भी आरोप लगाया था कि अंसारी ने IRGC की गतिविधियों को आर्थिक मदद पहुंचाने में भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: 'मोजतबा खामेनेई की मौत की खबर जल्द मिलेगी', ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत गंभीर, इजराइली मीडिया के दावे से हलचल

बिक्री के बाद रकम का क्या होगा?

अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि अंसारी ने ईरान से मिली संपत्ति के जरिए विदेशों में प्रॉपर्टी और कारोबार का बड़ा नेटवर्क बनाया। रिपोर्टों के मुताबिक, लंदन में उनका प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो 140 मिलियन पाउंड से अधिक का है। अब इन दो फ्लैट्स की बिक्री से मिलने वाली रकम पर भी प्रतिबंधों का असर पड़ सकता है और पैसा फ्रीज किया जा सकता है। हालांकि, इन प्रॉपर्टीज की अंतिम बिक्री कीमत और रकम को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+