Trump ने ईरान के Mojtaba Khamenei को कर दिया लाचार? पैर का 3 बार ऑपरेशन, हाथ-चेहरे की सर्जरी, नकली पैर की आस
Mojtaba Khamenei Health Update: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में 28 फरवरी 2026 को ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei), उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। उसी हमले में उनके बेटे मोजतबा खामेनेई भी बुरी तरह घायल हो गए। मार्च 2026 में उन्हें नए सुप्रीम लीडर के रूप में चुना गया, लेकिन तब से वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। अब न्यूयॉर्क टाइम्स की एक विस्तृत रिपोर्ट में उनके स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति सामने आई है।
ईरानी अधिकारियों के हवाले से पता चला है कि मोजतबा खामेनेई के एक पैर का तीन बार ऑपरेशन हो चुका है और वे नकली पैर (प्रोस्थेटिक लेग) लगवाने की तैयारी में हैं। उनके एक हाथ की सर्जरी हुई है, जो धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। चेहरा और होंठ बुरी तरह जल गए हैं, जिससे बोलना मुश्किल हो गया है। आगे प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ेगी।

Mojtaba Khamenei Daily Routine: डॉक्टरों के घेरे में, जनरलों के भरोसे
मोजतबा खामेनेई अब एक गुप्त ठिकाने पर छिपे हुए हैं। उनकी सुरक्षा इतनी कड़ी है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के बड़े कमांडर या वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उनसे मिलने नहीं जाते। डर है कि इजरायल या अमेरिका को उनका पता चल गया तो फिर हमला हो सकता है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (जो खुद हार्ट सर्जन हैं) और स्वास्थ्य मंत्री उनकी मेडिकल टीम का हिस्सा बने हुए हैं।
चार वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, शारीरिक रूप से वे बहुत कमजोर हैं, लेकिन दिमाग पूरी तरह चुस्त और सक्रिय है। वे लिखित संदेशों के जरिए फैसले ले रहे हैं। संदेश हस्तलिखित होते हैं, लिफाफों में बंद कर दिए जाते हैं और मानव श्रृंखला (कारों-मोटरसाइकिलों से ग्रामीण रास्तों पर) के जरिए उनके पास पहुंचाए जाते हैं। उन्होंने अब तक कोई वीडियो या ऑडियो मैसेज जारी नहीं किया, क्योंकि वे कमजोर या लाचार दिखना नहीं चाहते।
Mojtaba Khamenei का असली चेहरा: 'मोजतबा बोर्ड के चेयरमैन हैं, जनरल बोर्ड के मेंबर'

मोजतबा खामेनेई का पद तो सुप्रीम लीडर का है, लेकिन वास्तविक सत्ता इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के अनुभवी जनरलों के हाथ में है। पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद (Mahmoud Ahmadinejad) के वरिष्ठ सलाहकार अब्दोलरेजा दावरी ने कहा कि मोजतबा देश का प्रबंधन इस तरह कर रहे हैं जैसे वह बोर्ड के निदेशक हों। वे बोर्ड सदस्यों की सलाह पर बहुत अधिक निर्भर हैं। जनरल ही बोर्ड के सदस्य हैं। छह वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों, दो पूर्व अधिकारियों, गार्ड्स के दो सदस्यों, एक वरिष्ठ धर्मगुरु और मोजतबा को करीब से जानने वाले तीन लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी।
जनरलों का कहना है कि मोजतबा उनके साथ किशोरावस्था से जुड़े हैं। 17 साल की उम्र में उन्होंने ईरान-इराक युद्ध में स्वेच्छा से हिस्सा लिया था और हबीब बटालियन में तैनात थे। उसी समय के कई साथी आज गार्ड्स के टॉप पदों पर हैं कि जैसे पूर्व खुफिया प्रमुख हुसैन तैब, जनरल मोहसेन रेजाई और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ।
युद्ध, वार्ता और अंदरूनी मतभेद
- गार्ड्स ने ही होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) बंद करने, इजरायल पर हमलों और अमेरिका के साथ अस्थायी युद्धविराम की रणनीति बनाई।
- विदेश मंत्री अब्बास अराघची को दरकिनार कर संसद अध्यक्ष गालिबफ को पाकिस्तान में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस से बातचीत का नेतृत्व सौंपा गया।
- राष्ट्रपति पेजेश्कियन और विदेश मंत्री को सिर्फ घरेलू मुद्दों (भोजन, ईंधन, अर्थव्यवस्था) तक सीमित कर दिया गया।
- कुछ कट्टरपंथी गुट (सईद जलीली समर्थक) किसी भी रियायत के खिलाफ हैं और रैलियां निकाल रहे हैं।
ट्रंप ने कहा है कि युद्ध और नेताओं की हत्याओं ने 'सत्ता परिवर्तन' ला दिया है और नया नेता "कहीं अधिक समझदार" है। लेकिन हकीकत यह है कि इस्लामी गणराज्य अभी भी कायम है, बस अब कट्टरपंथी सेना के हाथ में पूरी ताकत आ गई है और धर्मगुरुओं का प्रभाव कम हो रहा है।
चैथम हाउस की मध्य पूर्व निदेशक सनम वकिल का कहना है कि मोजतबा अभी पूरी तरह कमान में नहीं हैं। उन्हें यथास्थिति वाली स्थितियां ही दिखाई जा रही हैं।
आगे क्या?
मोजतबा खामेनेई की चोटें, उनकी छिपी हुई स्थिति और जनरलों पर निर्भरता ईरान की सत्ता संरचना को पूरी तरह बदल रही है। परमाणु कार्यक्रम, जलडमरूमध्य और अमेरिका के साथ शांति समझौते पर फैसले अब जनरल वाहिदी, जनरल जोलघाद्र और जनरल सफावी जैसे नाम तय कर रहे हैं।
28 फरवरी का हमला सिर्फ एक नेता की हत्या नहीं था कि यह ईरान के पूरे पावर स्ट्रक्चर का री-डिजाइन था। मोजतबा खामेनेई नाम के सुप्रीम लीडर हैं, लेकिन असली कमान IRGC के पास है। उनकी शारीरिक हालत कितनी जल्दी सुधरती है, यह तय करेगा कि भविष्य में वे कितना सक्रिय भूमिका निभा पाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications