व्हाइट हाउस में रखा जाएगा पीएम मोदी के उपवास का पूरा ध्यान
वॉशिंगटन। आज नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के लिए आज रवाना हो रहे हैं और उनके रवाना होने से पहले ही उनके नवरात्र उपवास को लेकर इतनी चर्चाएं हो रही हैं कि उसकी खबर व्हाइट हाउस तक पहुंच गई है।

लेकिन व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि मोदी का उपवास व्हाइट हाउस के लिए कोई बड़ी समस्या नहीं है। उनके मुताबिक व्हाइट हाउस हमेशा अपने मेहमानों के रिवाजों को सम्मानजनक ढंग से ख्याल रखता आया है और आगे भी इसे फॉलो करता रहेगा।
व्हाइट हाउस के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद और नापसंद का पूरा ख्याल रखा जाएगा उनके दौरे पर रखा जाएगा।
अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की प्रवक्ता केटलिन हेडन ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन यात्रा के दौरान व्रत रखेंगे।
पिछले कई सालों से अमेरिकी राष्ट्रपति की मेजबानी में आने वाले सभी मेहमानों के रिवाजों का हम सम्मानजनक ढंग से ध्यान रखते हैं।'
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री मोदी की सफल द्विपक्षीय यात्रा की उम्मीद कर रहे हैं और हमें नहीं लगता कि व्रत किसी भी तरह का कोई मुद्दा बनेगा।
व्हाइट हाउस हिस्टॉरिकल एसोसिएशन के मुताबिक डिनर में क्या-क्या होगा, यह तय कर लिया गया है।
व्हाइट हाउस हिस्टॉरिकल एसोसिएशन की प्रवक्ता लारा एम. क्लाइन ने कहा, '1920 के दशक से विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल ऑफिस राष्ट्र प्रमुखों की यात्रा से कई हफ्ते पहले उनकी टीम से मुलाकात करके पूरी तैयारी करता है। इसमें खाने की पसंद और नापसंद भी शामिल होती है।'
इस बीच नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, 'यह आमतौर पर सामान्य राजनयिक प्रचलन है कि ऐसी बातचीत से पहले मेजबान पक्ष खाने और अन्य चीज़ों के बारे में जानकारी मांगता है और मेहमान इस बारे में उसे पूरी जानकारी देता है।'
उन्होंने कहा कि वह इस बात का आश्वासन दे सकते हैं कि भोजन संबंधी पसंद का संकेत अमेरिका को दिया जा चुका है। हर चीज इसी हिसाब से तैयार की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications