मोदी के पहुंचने से पहले पेंटागन ने तैयार कर लिया मोदी के लिए प्रपोजल

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी न्‍यूयॉर्क पहुंचने में कुछ घंटे बचे हैं लेकिन उससे पहले ही पेंटागन ने अपना खास प्रस्‍ताव मोदी के लिए तैयार कर लिया है।

पेंटागन की जैवलिन मिसाइल कर रही है नरेंद्र मोदी का इंतजार

शुक्रवार को पेंटागन के एक सीनियर कमांडर एडमिरल सैमुअल लॉकलीयर की ओर से बयान आया कि अमेरिका के साथ ही पेंटागन भी मोदी की ओर उम्‍मीद से देख रहा है।

पांच वर्ष तक और चलें रिश्‍ते

पेंटागन ने मोदी के लिए जो प्रस्‍ताव तैयार किया है उसके तहत वह मोदी के साथ दोनों देशों के बीच पिछले 10 वर्षों से जारी बाइलिट्रलर डिफेंस समझौतों को अगले पांच वर्ष तक और बढ़ाने पर चर्चा कर सकता है।

पेंटागन की ओर से कहा गया है कि उसने भारत को एक मौका दिया है जिसके तहत वह भारत के साथ मिलकर 34 आर्ट-ऑफ-द-स्‍टेट वेपेन सिस्‍टम और टेक्‍नोलॉजीज को डेवलप करना चाहता है।

अगर कुछ अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो इंफ्रा रेड गाइडेड जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल, जिसकी रेंज करीब 5 किमी तक होती है, स्‍कॉर्पियन म्‍यूटेनशन बम, जिसमें इनबिल्‍ट सेंसर्स लगे होते हैं और जो कमांड सेंटर्स को दुश्‍मन के बेड़े सीधा हमला कर सकता है, इस तरह के हथियार पेंटागन के प्रस्‍ताव का खास हिस्‍सा हैं।

भारत को है इन हथियारों की जरूरत

पेंटागन की ओर से जिन हथियारों की लिस्‍ट तैयार की गई है और जो प्रस्‍ताव तैयार किया गया है उसकी सबसे खास बात है कि भारत जैवलिन मिसाइलों को खरीदने के बारे में सोच रहा है।

जिन हथियारों को पेंटागन ने अपने प्रस्‍ताव में जगह दी है उन्‍हें इराक और अफगानिस्‍तान में टेस्‍ट किया जा चुका है। पेंटागन और भारत के करीब चार बिलियन डॉलर की डील के तहत इन मिसाइलों को खरीदने का सौदा हो सकता है।

इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं मोदी दोनों देशों के बीच जारी रक्षा संबंधों को अगले पांच वर्ष तक बढ़ाने पर राजी हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+