PM in UAE: दुबई में मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें
दुबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में किए गए तमाम बड़े कामों को गिनाया। प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए खाड़ी के देशों को शुक्रिया कहा, उन्होंने कहा कि मैं खाड़ी के देशों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने 30 लाख से अधिक भारतीयों को घर जैसा माहौल दिया। यहां रह रहे भारतीयों के लिए यह अपने घर जैसा माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर नोटबंदी, जीएसटी जैसे फैसले को लोगों के बीच बताते हुए कहा कि मेरा देश बदल रहा है।

सपने पूरे होंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो सपने आप देख रहे हैं, जो सपने आपके लोग भारत की धरती पर देख रहे हैं, हम सब मिलकर समय सीमा से पहले उन सपनों को पूरा करके रहेंगे यह मुझे विश्वास है, पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी जोकि कई सालों से लंबित थी, उसमे हमने लागू किया और अ्ब देश बदल रहा है।

नोटबंदी के बाद कुछ लोगों की नींद चली गई
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर नोटबंदी करता हूं तो देश का गरीब तबका, उसको तुरंत समझ आता है कि सही दिशा का सही कदम है, लेकिन जिसकी रात की नींद चली गई हो, वह दो साल के बाद अभी भी रो रहा है।

अब लोगों को विश्वास है
पीएम मोदी ने कहा कि हमने वो दिन भी देखे हैं चलो छोड़ो यार कुछ होने वाला नहीं है, चलो बिस्तरा उठाओ कुछ नहीं होने वाला है। एक समय था जब देश में आम आदमी पूछता था कि क्या यह संभव है, क्या यह हो सकता है। वहां से होते हुए देश चार साल में यहां पहुंचा है। उस मनोस्थिति से आज यहां स्थिति पहुंच गई है कि मोदीजी बताओ कब होगा, इस सवाल में शिकायत नहीं है, बल्कि विश्वास है कि होगा तो अभी होगा।

मंदिर का निर्माण मानवता का माध्यम
अबू धामी में मंदिर के निर्माण पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि मंदिर का निर्माण और वो भी सद्भावना के सेतु के रूप में हुआ है, हम उस परंपरा में पले बढ़े हैं जहां मंदिर ये मानवता का एक माध्यम है। मुझे विश्वास है कि स्थापत्य की दृष्टि से यह मंदिर अपने आप में एक अनोखा तो होगा ही होगा, लेकिन विश्व समुदाय को वसुधैव कुटुंबकम मंत्र जिसे हम जीते हैं उसे दुनिया को देने में मदद करेगा। यह मंदिर भारत को अपनी पहचान को स्थापित करने में मदद करेगा।

कुछ भी असंभव नहीं
दुनिया कह रही है, 21वीं सदी भारत की और वैश्विक रैंकिंग में हमारी ऐतिहासिक उछाल।पिछले चार साल में देश का आत्मविश्वास बढ़ा है। सवा सौ करोड़ भारतीय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, आज देश कुछ भी असंभव नहीं मानता है।












Click it and Unblock the Notifications