Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Modi in Maldives: कभी मुइज्जू कर रहे थे विरोध, अब मोदी को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया, जानें क्या है मामला?

Modi in Maldives: भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार (20 जुलाई, 2025) को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जुलाई से 26 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की यात्रा पर जाएंगे। ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 6 मई 2025 को घोषित हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते का अनावरण करने की उम्मीद लगाई जा रही है।

क्यों हैं मालदीव की यात्रा खास?

ब्रिटेन की यात्रा के साथ-साथ ही मोदी मालदीव भी जाएंगे। मालदीव राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी को मालदीव आने का निमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की राजकीय यात्रा 25 जुलाई से शुरू होगी। मोदी 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ समारोह में "मुख्य अतिथि" होंगे।

Modi in Maldives

मोदी की पहली मालदीव यात्रा

विदेश मंत्रालय के बयान में आगे कहा गया कि, दोनों नेता अक्टूबर 2024 में अपनाए गए 'व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी' पर संयुक्त दृष्टिकोण से जायजा लेंगे। 2024 में भारत- मालदीव के बीच हुई तनातनी के बाद, यह प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की पहली यात्रा होगी, और मोहम्मद मुइज्जू के कार्यकाल में किसी राष्ट्राध्यक्ष के रूप में भी वे पहले होंगे।

भारत- मालदीव के बीच कैसे बढ़ा था विवाद?

जनवरी 2024 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लक्षद्वीप पर्यटन का प्रचार करते हुए, मालदीव के कुछ मंत्रियों को आपत्ति हुई और उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां करने की। इससे भारत में #BoycottMaldives अभियान शुरू हो गया।

- इसके नतीजे के रूप में मार्च 2024 तक मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में लगभग 33-38 % की गिरावट आई, और भारत मालदीव के शीर्ष पर्यटन स्रोत देशों में से सीधे छठे स्थान पर आ गया था।

-इससे नाराज हुए, मालदीव राष्ट्रपति मोहमद मूइज्जू ने मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी की मांग की, और मई 2024 तक लगभग 80 भारतीय सैनिक मालदीव से वापस बुला लिए गए। साथ ही, मूइज्जू की चीन-मित्र नीति के चलते मालदीव ने चीन के साथ रणनीतिक समझौते किए और भारत-निर्भरता को कम करने की दिशा में कदम उठाए।

- इसके बाद अगस्त 2024 में दोनों देशों ने तनाव शांत करने के लिए कई राजनयिक वार्ता और उच्च‑स्तरीय बैठकें शुरू हुईं। यह क्रम 2024 के अक्टूबर में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मूइज्जू की दिल्ली में मुलाकात के साथ थोड़ा कम हुआ। एसे ही कई वार्ताओं और बैठकों के बाद जुलाई 2025 तक दोनों देशों में रिश्ता फिर से मजबूत हुआ है। अब दोनों देश मासिक व्यापार, निवेश और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए समझौते करने की ओर कदम बढ़ा रहें हैं।

ब्रिटेन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक घोषणा में करते हुए कहा, "इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिटेन प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे। वे क्षेत्रीय और दुनिया के कई जरूरी मुद्दों पर भी बात करेंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी का राजा चार्ल्स तृतीय से मिलने का कार्यक्रम भी बना हुआ है।

इस खबर पर अपनी राय हमें कॉमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+