आंखों में टैटू बनवाना इस मॉडल को पड़ा महंगा, अब निकल रहे हैं 'बैंगनी आंसू'
टोरंटो। कनॉडा की एक मॉडल को आंख में टैटू करवाना महंगा साबित हुआ। मॉडल का नाम कैट ग्लिंगर (24) है और अपने आंखों के सफेद हिस्से को और कलरफुल करवाना चाहती थी। जिसके चलते उसने आंखों में टैटू कररवाने की सोची लेकिन टैटू बनाने वाले से हुई गलती के चलते उसे अपनी एक आंख की रोशनी खोनी पड़ी। अब ग्लिंगर ने फेसबुक पर अपना दर्द साझा किया है। उसने फेसबुक पर तस्वीरें भी साझा की है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह उसकी आंख से टैटू के लिए प्रयोग की गई इंक (स्याही) बाहर टपक रही है। फोटो देखकर आप समझ जाएंगे कि आंख की क्या हालत हुई है।

टैटू इंक का हुआ साइड इफेक्ट और फिर
आंख से इंक टपकने पर कैट ग्लिंगर फौरन अस्पताल पहुंची। जहां उन्हें ऐंटीबायॉटिक आई ड्रॉप्स दी गईं। हालांकि, इन ड्रॉप्स का उलटा असर हुआ और इससे ग्लिंगर की आंखें बुरी तरह सूज गई और एक हफ्ते बाद उन्हें धुंधला दिखने लगा। उसके बाद उसने दूसरे डॉक्टरों से संपर्क किया जिसके बाद पता चला कि उसकी आंख की रोशनी अब हमेशा के लिए समाप्त हो चुकी है। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने उसे आंख निकालने तक की सलाह दी।

कैट को उम्मीद है कि ठीक हो जाएगी आंख
कैट को एक आंख से दिखना बंद हो गया है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनकी आंखें एक दिन ठीक हो जाएंगी। हालांकि कैट को एक आंख से दिखना बंद हो गया है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनकी आंखें एक दिन ठीक हो जाएंगी।

मेरे साथ जो हुआ वो किसी के साथ न हो
मॉडल का कहना है कि वो चाहती हैं कि उनके साथ जो हुआ वो किसी के साथ न हो। इसलिए उन्होंने इस घटना के बारे में फेसबुक पर सबको बताया है। आपको बता दें कि कैट कनाडा की जानी-मानी मॉडल हैं। वो वहां के कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।
ये है वो फेसबुक पोस्ट
आप खुद देख लीजिए कैट ग्लिंगर का वो फेसबुक पोस्ट और उसमें अपलोड की गई तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications