लापता विमान: भारतीय मूल का है एयर एशिया का सीईओ

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हालांकि अभी तक एयर एशिया के लापता विमान का कुछ पता नहीं चल पाया है, पर पूरी दुनिया का मीडिया इन दिनों विमान को लेकर सारी जानकारी टोनी फर्नांडीज नाम के शख्स से ले रहा है। दरअसल उन्हीं से मीडिया का पूछताछ करना वाजिब है। क्योंकि फर्नांडीज एयर एशिया के सीईओ हैं। दरअसल फर्नांडीज भारतीय मूल के मलेशिया के नागरिक हैं। उनके पिता गोवा मूल के हैं। उनकी मां का संबंध पुर्तगाल से रहा है।

Missing plane CEO is of Indian origin

मलेशिया में भारतवंशी

महत्वपूर्ण है कि पूरी दुनिया में सर्वाधिक भारतवंशी मलेशिया में ही रहते हैं। इनमें से ज्यादातर का संबंध भारत के तमिलनाडू से है। जानकारों का कहना है कि फर्नांडीज मलेशिया के नागरिक होने के बावजूद अपने को बड़े गर्व से भारत मूल का बताते हैं।

पहली पीढ़ी के उद्यमी

टोनी फर्नांडीज पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं। उन्होंने मलेशिया में एयर एशिया में एक एयरलाइन शुरू की ताकि हर इंसान विमान से यात्रा कर सके। फर्नांडीज को मलेशिया के बड़े से बड़े नेताओं का करीबी माना जाता है।

टोनी फर्नांडीज को फोर्ब्स एशिया ने फरवरी में 650 मिलियन डालर का इंसान बताया था। उन्हें मलेशिया के 28 वें सबसे धनी इंसानों की श्रेणी में रखा जाता है। उन्होंने विर्जिन अटलांटिक में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+