ऑटो पायलट मोड पर था मलेशियाई विमान एम एच370

malaysia
मलेशियाई विमान एमएच 370 की गुत्थी अभी तक अबूझ पहेली बनी हुई है, लेकिन फिलहाल इसमें एक नया मोड़ आ गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने ये दावा किया है कि हिंद महासागर में क्रैश होने से पहले मलेशियाई विमान एमएच-370 ऑटो पायलट मोड पर था। अधिकारियों ने गुरुवार को लापता विमान के लिए खोज में नए बदलाव की घोषणा के दौरान ये बात कही है।

गौरतलब है कि 8 मार्च 2014 को इस मलेशियाई विमान ने 239 यात्रियों के साथ उड़ान भरी था। लेकिन कुछ ही देर तक रडार में रहने के बाद इसका संपर्क फ्लाइट कंट्रोल रूम से टूट गया। उसके बाद से एमएच 370 को ढ़ूंढ़ने के लिए मलेशियाई सरकार की कई खोज करवा चुकी है। लेकिन अभी तक प्रामाणिकता के साथ सरकार इससे संबंधित किसी जानकारी पर स्पष्टीकरण नहीं दे पाई है।

फिलहाल, अधिकारियों ने विमान और सैटेलाइट के बीच के डाटा का विश्लेषण किया। जिसमें पता चला कि दक्षिणी हिंद महासागर के ऊपर उड़ान भरने के दौरान एमएच-370 ऑटो पायलट मोड पर था। ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो चीफ के कमिशनर मार्टिन डोलान ने कहा, "एमएच-370 सीधे रास्ते पर आधारित दक्षिणी हिंद महासागर के ऊपर पूरे समय तक ऑटो पायलट मोड पर उड़ान भर रहा था।" उन्होंने बताया कि अब इस जानकारी और तथ्यों के आधार पर खोज की जाएगी और क्रैश होने के जगह का पता लगाया जाएगा।

फिलहाल, एम एच 370 से जुड़ी सारी जानकारी तथ्यों की कमी की वजह से उलझी है। लिहाजा, इससे जुड़े कई प्रश्न अभी भी बरकरार हैं, जो मलेशियन सरकार देने में चूक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+