पानी की बोतलों से खोए हुए बच्‍चों की तलाश कर रहा है चीन

कंपनी ने कहा कि बच्चों की तस्वीर और जानकारी उनके फैमिली की इजाजत के बाद बोतल पर प्रिंट की गई है।

बीजिंग। भारत में आप अकसर रेलवे स्‍टेशनों, बस स्‍टेशनों या फिर किसी सर्वाजनिक जगहों पर गुमशुदा की तलाश वाले पोस्‍टर देखते होंगे। उस पोस्‍टर पर खोए हुए बच्‍चे का नाम-पता लिखा होता है। लेकिन चीन में एक कंपनी ने लापता बच्‍चे को ढूंढने का एक अनोखा तरीका निकाला है। जी हां कंपनी मिनरल वाटर की बोतल पर गुमशुदा बच्‍चों का बायोडाटा प्रिंट कर रही है। इतना ही नहीं बोतल पर उनके मां-बाप का फोन नंबर भी लिखा होता है।

Mineral water bottles in China attempt to locate missing children

कंपनी ने इस खास मिशन को 'बेबी कम होम' का नाम दिया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक कंपनी ने 'बेबी कम होम' नाम से ऐसी पांच लाख पानी की बोतलें मार्केट में लॉन्च की है। करीब 32 हजार पेरेंट्स अब तक अपने बच्चों की तलाश के लिए कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

1704 बच्‍चे मिल गए

कंपनी के इस अनोखी पहल से अबतक 1704 खोए हुए बच्‍चे अपने माता-पिता को वापस मिल चुके हैं। आपको बता दें कि चीन के शानडांग राज्य के किंगडाओ स्थित फूड कंपनी ने बाओबेईहुइजा वेबसाइट के साथ मिलकर इस अभियान को शुरू किया है। वेबसाइट ने गुमशुदा बच्चों का ऑनलाइन डाटाबेस बनाया है, जो गायब बच्चों को ट्रैक करता है।

कंपनी के मैनेजर वांग ने बताया कि यह आइडिया एक पिता को अपने बच्चे को खोजने के लिए अपनाए तरीके को देखकर आया था। 1979 में न्यूयॉर्क के एक पिता ने 6 साल के बेटे को ढूंढने के लिए दूध के पैकेट पर बेटे की फोटो प्रिंट करके शहर में बांटी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+