कांगो में विस्थापितों के शिविर पर मिलिशिया हमला, 60 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 2 फरवरी: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों में एक मिलिशिया हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मानवीय समूह के प्रमुख और एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि बुधवार सुबह इस्टर्न कांगो में विस्थापित लोगों के शिविर पर ये हमला किया गया। बता दें कि कांगो का पूर्वी क्षेत्र काफी समय से अशांत है।

कांगो में

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय सूत्रों ने इस हमले के पीछे CODECO मिलिशिया को जिम्मेदार बताया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार CODECO के लड़ाकों ने हाल के वर्षों में इटुरी में सैकड़ों नागरिकों की हत्या की है और हजारों लोगों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर किया है। हाल के हमलों ने विस्थापित व्यक्तियों के शिविरों को भी निशाना बनाया है।

शिविर निवासी लोकाना बाले लुसा ने बताया, मैं बिस्तर पर था तब मैंने गोलियों की आवाज सुनी। मैंने बाहर निकलकर देखा तो मुझे एहसास हुआ कि यह कोडेको मिलिशियामेन था जिसने हमारी साइट पर आक्रमण किया था। हमने 60 से अधिक शवों की गिनती की है। स्थानीय मानवीय समूह के अध्यक्ष चैरिटे बंजा बावी ने मरने वालों की संख्या 63 बताई है। कुछ अन्य लोगों ने भी मरने वालों की संख्या 60 से ज्यादा होने के दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+