अफगानिस्तान: सेना के कैंप पर तालिबान का हमला, 50 जवानों की मौत

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत की राजधानी मजाए-ए-शरीफ में हुए इस तालिबानी हमले में 6 हमलावर भी मार गिराए गए हैं।

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के सेना कैंप पर हमला हुआ है। इस हमला में अफगानिस्तान सेना के 50 सैनिकों की मौत हो गई है। अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि शुक्रवार दोपहर हुआ यह हमला शाम तक चलता रहा है। इसी हमले पर अफगानी अधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती समेत 5 हमलावर मार गिराए गए हैं।

terrorist attack,

बता दें कि अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में स्थित सेना कैंप पर हुए हमले में हमलावर को जिंदा भी पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि हमलावरों ने सेना की वर्दी पहनी थी, जिसके चलते उन्हें चेक पोस्ट पार करने में आसानी हुई और वो कैंप के इतना करीब तक पहुंच गए।

तालिबान ने ली जिम्मेदारी

अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दावत वजीरो ने कहा कि हमलावर कैंप के बहुत करीब तक पहुंच गए और एक हमलावर को गोली लगने के बाद बड़ा धमाका हुआ।

वहीं तालिबान ने एक बयान के जरिए सेना कैंप पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं सेना के विश्ववसनीय सूत्रों का कहना है कि इस हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+