India-China tension: ट्रंप के मंत्री बोले -कई जगहों पर अपनी सेनाएं बढ़ा रहा है चीन
वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने भारत-चीन के बीच जारी तनाव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत से लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन लगातार सेना बढ़ाने की जो कोशिश कर रहा है, वह इस बात का सुबूत है कि इस तरह से वह कई जगहों पर सैन्य मौजूदगी को बढ़ाना चाहता है। अमेरिका की तरफ से यह पहला बड़ा बयान माना जा रहा है जो भारत-चीन के बीच एलएसी पर जारी टकराव को लेकर जारी किया गया है। आपको बता दें कि पिछले 27 दिनों से पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी और पेंगोंगे इलाके में चीन ने बड़ी तादाद में अपने सैनिक भेजे हुए हैं।

Recommended Video
पूरी दुनिया में चीन का यही बर्ताव
इस इंटरव्यू में हांगकांग पर भी टिप्पणी की और यहां के नागरिकों को हांगकांगर्स कहकर संबोधित किया। पोंपेयो ने यह टिप्प्णी उस समय की जब उनसे सवाल किया गया था कि भारतीय सीमा पर चीनी एक्शन हो या फिर हांगकांग या साउथ चाइना सी पर जो कुछ हो रहा है, वह क्या उसके पूर्व में हुए बर्ताव का हिस्सा है? पोंपेयो ने इस पर कहा कि पिछले कई वर्षों से चीन इसी तरह का बर्ताव कर रहा है। उन्होंने कहा, 'चीन पहले अपनी सैन्य क्षमताओं का निर्माण करता है और फिर और ज्यादा आक्रामक तरीके से आगे बढ़ता है। मैंने भारत का जिक्र किया है और आपने साउथ चाइना सी का।' पोंपेयो के मुताबिक दुनियाभर में चीन इसी तरह के प्रयास कर रहा है चाहे वह दुनियाभर में बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव के नाम पर बंदरगाहों को तैयार करना हो या फिर ऐसी जगहें जहां पर आसानी से पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी या नेवी को आगे बढ़ाया जाना हो। चीन लगातार अपनी सैन्य मौजूदगी में इजाफा कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications