पाकिस्तान से 16 हजार डॉक्टर-इंजीनियर कर चुके हैं पलायन, असीम मुनीर की 'ब्रेन गेन' की उड़ रही खिल्ली
Migration from Pakistan: पाकिस्तान इस समय 'ब्रेन ड्रेन' की गंभीर समस्या से जूझ रहा है! बिगड़ती आर्थिक स्थिति और राजनीतिक अस्थिरता के कारण पिछले दो सालों में हजारों प्रोफेशनल्स जिनमें डॉक्टर और इंजीनियर शामिल हैं, देश छोड़कर जा चुके हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024 में 7,27,381 पाकिस्तानियों ने विदेशों में रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, 2025 के नवंबर अंत तक 6,87,246 लोग पहले ही पाकिस्तान छोड़कर विदेश चले गए थे, जिसके बाद पाकिसतान की मुनीर सरकार की जमकर आलोचना हो रही है।

5,000 डॉक्टर, 11,000 इंजीनियर और 13,000 अकाउंटेंट कर चुके हैं पलायन
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने 5,000 से अधिक डॉक्टर, 11,000 इंजीनियर और 13,000 अकाउंटेंट पलानयन कर चुके हैं ये आंकड़े ब्यूरो ऑफ एमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट द्वारा जारी किए गए हैं।
मुनीर का उड़ाया जा रहा मजाक
इस बड़े पैमाने पर पलायन पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की टिप्पणी विवादों में रही, जिन्होंने इसे "ब्रेन ड्रेन" कहने के बजाय "ब्रेन गेन" बताया था। सोशल मीडिया पर कई लोग आसिम मुनीर के अगस्त में अमेरिका में दिए बयान को याद कर रहे हैं, जहां उन्होंने विदेशी प्रवास को "ब्रेन गेन" कहा और "ब्रेन ड्रेन" की चिंताओं को खारिज किया था.
इंटरनेट बंद होने से $1.62 बिलियन का नुकसान हुआ
पूर्व पाकिस्तानी सीनेटर मुस्तफा नवाज खोखर ने एक्स पर लिखा, "पिछले 24 महीनों में पाक ने 5000 डॉक्टर, 11000 इंजीनियर & 13000 अकाउंटेंट खो दिए हैं। पाक चौथा सबसे बड़ा फ्रीलांसिंग हब है और इंटरनेट बंद होने से $1.62 बिलियन का नुकसान हुआ है, जिससे 2.37 मिलियन फ्रीलांसिंग नौकरियां खतरे में पड़ गई हैं।"
एक अन्य यूजर ने कहा "ये पाकिस्तानियों के पाकिस्तान छोड़ने के आधिकारिक आंकड़े हैं। फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के अनुसार यह 'ब्रेन गेन' है। आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी का हवाई अड्डों पर जाकर लोगों को प्रोत्साहित करना इसी का एक कारण है।"
पाकिस्तानी नर्सों का विदेश पलायन 2,144% बढ़ा है
चिंताजनक बात यह है कि यह प्रवासन अब केवल श्रमिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि उच्च कुशल पेशेवर भी देश छोड़ रहे हैं. स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2011 से 2024 के बीच पाकिस्तान से नर्सों का विदेश प्रवास 2,144% बढ़ा है, और यह प्रवृत्ति इस साल भी जारी रही. डॉक्टरों और इंजीनियरों के पलायन ने ऑनलाइन व्यंग्य को जन्म दिया है।
टेक्नालॉजी प्रोफेशनल्स भी कर रहे पलायन
रिपोर्ट के अनुसार, Iinvisible migrant" यानी टेक्नालॉजी प्रोफेशनल्स भी बड़ी संख्या में देश छोड़ रहे हैं। उन्हें पाकिस्तान में ग्लोबल करियर की संभावना नहीं दिखती। कम मजदूरी और "डिजिटल फ्रिक्शन" उन्हें प्रेरित कर रहा है। 2024 और 2025 में, राष्ट्रीय इंटरनेट फ़ायरवॉल की शुरुआत और बार-बार कनेक्टिविटी में व्यवधान प्रमुख 'पुश फैक्टर' के रूप में उभरे, जिससे टेक्नालॉजी प्रोफेशनल्स का पलायन बढ़ गया।
पाकिस्तान में क्यों बढ़ा पलायन?
पाकिस्तान से पलायन की वजह आर्थिक अस्थिरता, महंगाई, राजनीतिक अनिश्चितता, कमजोर शासन, सीमित तकनीकी करियर और अविकसित अनुसंधान व नवाचार इकोसिस्टम कुशल श्रमिकों को विदेश पलायन के लिए मजबूर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications