Video- देखिये मिशेल ओबामा की मुक्केबाजी और बेहतरीन डांस
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नि मिशेल ओबामा अपने बेहतरीन अंदाज और फिटनेस के चलते चर्चा में रहती है। इस बार मिशेल ओबामा ने ट्विटर पर अपनी जिम वर्कआउट का वीडियो शेयर करके जबरदस्त सनसनी मचा दी है।

ट्विटर पर बराक ओबामा के आने के बाद मिशेल ओबामा उन्हों फॉलो करने वाली पहली फॉलोवर बनी। वहीं मिशेल ने अपना वीडियो शेयर करके बराक ओबामा के बारे में लिखा है कि मैं इस तरह से बराक को हाई-फाइव देती हूं।
इस वीडियो में मिशेल कई तरह के व्यायाम करते हुए देखी जा सकती हैं। वह वेटलिफ्टिंग भी करती है, रस्सी भी कूदती है। यही नहीं बॉक्सिंग ग्लव्स के साथ भी मिशेल अपने हाथ आजमाते हुए इस वीडियो में देखी जा सकती है।
मिशेल ने इससे पहले भी अपनी चुस्त दिनचर्या की कई वीडियो ट्विटर पर साझा किये हैं जिनमें से एक में वह डांस करते हुए भी देखी जा सकती हैं। यही नहीं मिशेल अन्य महिलाओं से भी व्यायाम करने की भी अपील करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications