VIDEO: फ्लाइट के भीतर दूसरी औरतों को घूर रहा था पति, पत्नी ने उठाया लैपटॉप और दे मारा सिर पर
नई दिल्ली। अमेरिका के मियामी में एक फ्लाइट के भीतर अजीब घटना घटी। दरअसल यहां एक महिला ने अपने पति को पीटना शुरु कर दिया। घटना 21 जुलाई की है जब मियामी से लॉस एंजिल्स की ओर जा रहा प्लेन टेकऑफ करने ही वाला था। इतने में अंदर बैठी महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी और साथ बैठे अपने पति को मारने की धमकी देने लगी। उसने लैपटॉप उठाकर पति के सिर पर दे मारा। महिला ने इतना बवाल मचा दिया कि आस पास लोग उसे देखने लगे।
दूसरी महिलाओं को घूर रहा था पति
दरअसल महिला अपने पति पर अचानक इसलिए भड़की थी क्योंकि वह फ्लाइट के भीतर अन्य महिलाओं को घूर घूर कर देख रहा था। इससे महिला को बहुत अधिक गुस्सा आ गया और वह उसे गालियां देकर पीटने लगी। पति की हालत इतनी बुरी हो गई कि वह सीट से निकलकर भागा और उसके साथ एयरहोस्टेस निकली। लेकिन उसकी पत्नी पीछे से दौड़ती हुई आई और पीछे से पति के सिर पर लैपटॉप दे मारा। वहीं बैठे सभी यात्री तमाशा देख रहे थे।
'ठीक है' बोलकर वापस सीट पर बैठी महिला
मारपीट को लेकर महिला के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। पति को पीट और दौड़ाकर फ्लाइट से निकाल देने के बाद महिला 'ठीक है, कोई बात नहीं' कहते हुए वापस अपनी सीट पर बैठ गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे फ्लाइट में ही बैठे एक यात्री ने बनाया था। वीडियो पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई कह रहा है कि महिला ने अपने पति के साथ ठीक किया तो कोई कह रहा है कि उसने गलत किया।
महिला से कहा फ्लाइट में कंबल ओढ़कर आओ
फ्लाइट के भीतर अकसर ऐसी घटनाएं आती रहती हैं। कभी यात्री परेशान होते हैं तो कभी यात्रियों के चलते क्रू। हाल ही में एक अमेरिकी एयरलाइन की फ्लाइट को लेकर एक महिला ने सोशल मीडिया पर शिकायती ट्वीट किया था। महिला ने बताया था कि कैसे उसे उसके कपड़ों के चलते फ्लाइट से उतार दिया गया और कंबल ओढ़कर सफर में बैठने के लिए कहा गया। एयरलाइन के अनुसार महिला के कपड़े उत्तेजित करने वाले थे। ये मामला तब सामने आया जब महिला ने विस्तार से इसके बारे में ट्विटर पर जिक्र किया और एयरलाउन के इस रवैये के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया। महिला किंग्सटन, जमाइका से मियामी की ओर जा रही थी जब उसके साथ ये सब हुआ।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की रोक से एयरलाइंस कंपनियों को 548 करोड़ का नुकसान