पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने WWE को बताया शर्मनाक, कहा- ये असली स्पोर्ट्स नहीं है

Recommended Video

    Mia khalifa ने WWE को बताया शर्मानाक, Twitter पर हो गई troll । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः पूर्व पोर्न स्टार मियां खलीफा अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उनके बयान ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। मियां ने प्रोफेशनल रेसलिंग WWE को शर्मनाक बताया है। उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की है वहीं पूर्व WWE रेसलर हरिकेन हेल्म ने मियां को इनके बयान पर करारा जवाब दिया है। बता दें, इनदिनों मियां एक यूट्यूब चैन पर शो हॉस्ट कर रही हैं। यूट्यूब शो आउट ऑफ बाउंड में यूएफसी फाइटर रॉन्डा रॉसी के WWE में जाने को लेकर मियां नाराज थी, इसलिए उन्होंने इस खेल को शर्मनाक बताया।

    मियां ने कही ये बात

    मियां ने कही ये बात

    अपने शो में बोलते हुए मियां ने कहा कि WWE में रॉन्डा रॉसी का कैरियर खत्म होने वाला है। इसलिए इस खेल को लेकर उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। साथ ही मियां ने ये भी कहा कि ये असली स्पोर्ट्स नहीं है, बल्कि एक शर्मनाक खेल है।

    मियां के बयान से सहमत नहीं थे उनके को-होस्ट

    मियां के बयान से सहमत नहीं थे उनके को-होस्ट

    जब मियां ये बात कह रही थी तो उनके को-होस्ट ने मियां के ठीक उल्ट बयान दिया। मियां के को-होस्ट जिलबर्ट अरेनास ने कहा कि रॉसी का फील्ड बदलना उनके कैरियर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

    मियां की हुई आलोचना

    मियां की हुई आलोचना

    अपने को-हॉस्ट की बात सुनकर मियां ने कहा कि ये काफी शर्मनाक भी है, ये एक असल फाइट से निकलकर यूनिटार्ड (ड्रेस) पहन एक नकली फाइट का हिस्सा बनना है। मियां के इस बयान के बाद सोशल मीडिया में उनकी काफी आलोचना हुई है।

    हेल्म ने की आलोचना

    हेल्म ने की आलोचना

    पूर्व WWE रेसलर हरिकेन हेल्म ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वो इस बात से काफी दुखी हैं कि पूर्व पोर्न स्टार प्रो रेसलिंग का सम्मान नहीं करती। हेल्म कहते हैं कि ये मियां की अपनी निजी राय है,लेकिन WWE में उनके शरीर की जमकर धुनाई होती है।

    24 साल की है मियां

    24 साल की है मियां

    बता दें, मियां 24 साल की हैं और फिलहाल वो एक स्पोर्ट्स रिपोर्टर हैं, इससे पहले उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत एडल्ट इंडस्ट्री से की थी। इनदिनों मियां पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी जिलबर्ट अरेनस के साथ यूट्यूब चैनल पर अमेरिकन स्पोर्ट्स शो 'आउट ऑफ बाउंड्स' होस्ट कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+