किसान आंदोलन पर बोलने वालीं मिया खलीफा ने ऐसे मनाया अपना बर्थडे, वायरल हुआ लेटेस्ट पोस्ट
नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट के बाद से पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा सुर्खियों में छाई हुई हैं। मिया लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रही हैं। आज मिया खलीफा अपना जन्मदिन मना रही हैं। अब वो 28 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर एक फोटो फैन्स के बीच शेयर की और उसके कैप्शन में 28 संख्या लिखी। मिया खलीफा के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर जमकर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

किसान आंदोलन पर ट्वीट कर चर्चा में आईं पोर्न स्टार मिया खलीफा
बीते दिनों मिया खलीफा ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन की तस्वीर साझा करते हुए किसानों का समर्थन किया है। इसके बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मिया खलीफा का जन्म 10 फरवरी 1993 में बेरुत, लेबनान में हुआ। हालांकि बाद में वो अपना घर छोड़ अमेरिका में रहने लगीं। मिया खलीफा इतिहास में ग्रेजुएट है। एक लोकल फूड रेस्टोरेंट में काम करने के दौरान पोर्न इंडस्ट्री के संपर्क आईं थीं।
Recommended Video

पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं मिया
मिया खलीफा हालांकि बहुत पहले पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी वे पोर्न हब ने अपनी लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर रखा है। मिया खलीफा अब सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में किसान आंदोलन के समर्थन में मिया खलीफा ने ट्वीट किए थे। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से उनके पोस्ट तेजी से वायरल हो जाते हैं।

मिया के निशाने पर आ चुकी हैं प्रियंका
हाल ही में मिया खलीफा ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा था। मिया खलीफा ने ट्वीट कर लिखा था कि, क्या मिसेज जोनास किसी मुद्दे पर कुछ बोलेंगी? यह मुझे वैसे ही लग रहा है, जैसा बेरूत की तबाही के दौरान शकीरा को देख कर लग रहा था। चुप्पी। मिया खलीफा इन दिनों लगातार किसानों के मुद्दे पर ट्वीट करतीं और बेबाकी से अपने विचार साझा करती हुई नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications