VIDEO: मौत के बाद ठोंका लास्ट गोल! जहां खेला करता था फुटबॉल, वहीं मरे हुए दोस्त से कराया आखिरी गोल
नई दिल्ली, 21 जुलाई: 16 के फुटबॉलर अलेक्जेंडर मार्टिनेज गोमेज का सपना था कि वे मैक्सिको के लिए फुटबॉल खेलें। लेकिन नियति को ये मंजूर नहीं था। अलेक्जेंडर की हत्या हो जाती है। युवक की हत्या के बाद पूरे देश में अक्रोश देखने को मिला। लेकिन अलेक्जेंडर के दोस्तों ने उसकी मौत के बाद जो काम किया उसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। अलेक्जेंडर के मौत के बाद उसके दोस्तों ने आखिरी विदाई के दौरान भी उसके साथ फुटबॉल खेला। अलेक्जेंडर मार्टिनेज के दोस्त उसकी बॉडी को वहां लेकर गए जहां वह फुटबॉल खेला करता था।

मरे हुए दोस्त के साथ खेला आखिरी मैच
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो दिख रहा है कि, अलेक्जेंडर के मौत के बाद उसके दोस्तों ने आखिरी विदाई के दौरान उसे उसी मैदान पर ले जाते हैं जहां वह फुटबॉल खेला करता था। वीडियो में दिख रहा है कि, उसके दोस्त अलेक्जेंडर के शव को गोल पोस्ट के पास रखते हैं। जिसके बाद एक साथी गेंद को किक करता है, गेंद ताबूत को छूते हुए गोल पोस्ट में चली जाती है। इस दौरान गोलकीपर गेंद को रोकने की कोशिश भी करता है।

ताबूत से लिपटकर रोए दोस्त
इसके बाद सभी दोस्तों ने मिलकर अलेक्जेंडर के ताबूत ताबूत से लिपट कर रोने लगे। दरअसल अलेक्जेंडर जब बाइक राइड कर रहे थे उस दौरान वहां की पुलिस ने उन्हें शूट कर दिया। अलेक्जेंडर मार्टिनेज के पिता ने द गार्जियन से बात करते हुए कहा कि वह उनका बेटा एक फुटबॉलर बनना चाहता था। उसकी एक ही चाहत थी कि वह आगे चलकर मैक्सिको के लिए फुटबॉल खेले लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

पुलिस की गोली का शिकार हुआ था अलेक्जेंडर
अलेक्जेंडर और उसके दोस्तों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 2020 का है। जो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अलेक्जेंडर अमेरिकी-मेक्सिको नागरिक था। वह चार साल पहले ही वापस मैक्सिको लौटा था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर सोडा खरीदने के लिए निकला था और गलत पहचान के चलते पुलिस ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

वीडियो देख लोगहुए भावुक
इस युवा फुटबॉलर के मौत के बाद वहां आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा इससे पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। युवा फुटबॉलर के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने ट्वीट कर लिखा कि, वे इस भावनात्मक क्षण को जीवन भर नहीं भूलेंगे।
वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
बता दें कि, मैक्सिको ड्रग स्मगलिंग के लिए दुनियाभर में बदनाम है। मार्च के महीने में मेक्सिको के मिचोआकान में जिनापेकुआरो नगर पालिका में एक गुप्त कॉकफाइट शो के दौरान सशस्त्र हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए थे। मरने वाले लोगों में 17 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। घटनास्थल से पुलिस को हजारों की तादाद में खाली गोलियां मिली थीं। मेक्सिको में मुर्गे की लड़ाई अवैध होने के बाद भी बेहद लोकप्रिय है। चोरी छिपे होने वाली इस लड़ाई को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications