'मुझे लगा कि ये एक रोमांटिक रिलेशनशिप है, लेकिन उसने मुझे ड्रग तस्कर बना दिया'

मैक्सिको सिटी। अपराध की दुनिया में बदनाम मैक्सिको के जोकिन गुजमैन लोएरा उर्फ 'एल चापो' ने अपनी गर्लफ्रेंड का इस्तेमाल कर उससे सैकड़ों किलोग्राम ड्रग्स ट्रांसफर करवाने का काम करवाया है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहा गुजमैन के खिलाफ न्यूयॉर्क सिटी कोर्ट में गवाही दे रही उनकी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड लुसेरो गुआडालुपो सांचेज लोपेज ने कहा, 'आज तक मैं असमंजस थी क्योंकि मुझे लगा कि यह एक रोमेंटिक रिलेशनशिप है।'

21 साल की उम्र में गुजमैन से मिली थी सांचेज

21 साल की उम्र में गुजमैन से मिली थी सांचेज

सांचेज को 2017 में मैक्सिको से सैन डिएगो जाते वक्त गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उस पर कोकीन की तस्करीके लिए साजिश रचने का आरोप लगा था। कोर्ट को उसने बताया कि वह 21 साल की उम्र में गुजमैन से मिली थी और तभी से रिलेशनशिप में है। सांचेज ने कहा कि उसने गुजमैन ने मैक्सिको सीमा की कई अलग-अलग जगहों पर काम करने के लिए भेजा था। लोपेज ने कहा कि उसने एयरोप्लेन से 400 किलो ड्रग भेजने का काम किया है, लेकिन उसका उसे कभी भी अमाउंट नहीं मिला।

 गुजमैन के चार बच्चे भी हैं

गुजमैन के चार बच्चे भी हैं

सांचेज ने कहा कि वह 2011 को गुजमैन के संपर्क में आयी थी और उसके बाद से ही उसके साथ रिलेशनशिप में है। 61 साल का गुजमैन के चार बच्चे भी बताए जाते हैं। गुजमैन को 10 साल की सजा सुनाई जा सकती है, हालांकि यह प्रोसेक्यूटर के साथ सहयोगी करने की वजह से उसकी सजा कम भी हो सकती है।

अमेरिका में हो सकती है चापो की उम्रकैद

अमेरिका में हो सकती है चापो की उम्रकैद

रिपोर्ट के मुताबिक, गुजमैन पर 155 टन ड्रग अमेरिका में ट्रांसफर करने का आरोप है, जिसके बाद अब उसे उम्रकैद की सजा भी हो सकती है। गुजमैन को पहली बार 1993 में हत्या और ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसने वह गार्ड को रिश्वत देकर जल्दी ही बाहर निकलने में कामयाब हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+