फेसबुक-इंस्टाग्राम पर अब मिलेगा पेड ब्लू टिक, जानिए मेंबरशिप की डिटेल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक की चाह रखने वाले कुछ पैसों का भुगतान करके अप्लाई कर सकते हैं। समझिए अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

Meta verification Tick

Meta Verification Tick देने के मामले में राजस्व का श्रोत भी पहचान रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पेड ब्लू टिक मिलेगा। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भुगतान के बाद टिक मिलने की सेवा- ट्विटर ब्लू के बाद अब मेटा ने यूजर्स को सत्यापित करने के लिए अपनी प्रीमियम मेंबरशिप सेवाएं शुरू की हैं। भुगतान के बाद फेसबुक-इंस्टा यूजर्स अपनी प्रोफ़ाइल को सरकारी आईडी से सत्यापित करवा सकते हैं। प्रोफ़ाइल सत्यापन सर्विस के साथ, Instagram और Facebook यूजर्स को प्रतिरूपण (impersonation) के विरुद्ध अतिरिक्त सुरक्षा भी प्रदान मिलेगी।

गौरतलब है कि मेटा ने अपनी पेड सत्यापन सेवा के बारे में रोचक जानकारियां शेयर की हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा ने प्रोफाइल पर ब्लू बैज की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए एक प्रीमियम सत्यापन सेवा की पेशकश की है। वेब वर्जन पर मेंबरशिप के लिए 11.99 अमेरिकी डॉलर प्रति माह और एप्पल मोबाइल (iOS प्लेटफॉर्म) के यूजर्स को 14.99 डॉलर प्रति माह देना होगा। ये अमाउंट सबसे कम है।

मेटा के सशुल्क सब्सक्रिप्शन की विशेषताएं क्या हैं?

भुगतान के बाद प्रोफ़ाइल का सरकारी आईडी से सत्यापन होगा। इस हफ्ते, यह सेवा पहली बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध कराई जाएगी। प्रोफ़ाइल सत्यापन के साथ, Instagram और Facebook यूजर्स को इस सब्सक्रिप्शन बंडल में प्रतिरूपण के विरुद्ध अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी। यूजर्स ग्राहक सहायता अधिकारी तक अपनी बात सीधे पहुंचा सकते हैं।

मेटा की पेड वेरिफिकेशन सर्विस पर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम के मेटा चैनल में लिखा, "सुप्रभात! नए उत्पाद की घोषणा: इस सप्ताह हम मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू कर रहे हैं जो आपको एक सरकारी आईडी के साथ अपने खाते को सत्यापित करने, एक नीला बैज प्राप्त करने, अपना प्रमाणिक सोशल मीडिया अकाउंट रखने में मददगार साबित होगा। खातों की डुप्लीकेट और भ्रामक अकाउंट के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिरूपण सुरक्षा मिलेगी। ग्राहक सहायता अधिकारी तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

बकौल जुकरबर्ग, यह नई सुविधा मेटा की सेवाओं में प्रामाणिकता और सुरक्षा बढ़ाने के बारे में है। मेटा सत्यापित वेब पर $11.99/माह या iOS पर $14.99/माह से शुरू होता है। हम इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में और जल्द ही अन्य देशों में भी रोल आउट करेंगे।

भले ही मेटा की तरफ से नई सेवा के बारे में अतिरिक्त जानकारी शेयर नहीं की गई है,लेकिन कुछ दिनों से नई सदस्यता सेवा ट्रेंडिंग कीवर्ड बनता जा रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स ने TechDroider की रिपोर्ट के मुताबिक लिखा,मेटा वेरिफाइड सिर्फ प्रोफाइल को वेरिफाई करने के लिए उपलब्ध होगा, पेज के लिए नहीं।

मेटा की नई नीति का समर्थन करने के दावे के साथ शनिवार को टेक पोर्टल द्वारा ट्विटर पर एक कथित पॉलिसी पेज का स्क्रीनशॉट साझा किया गया था। इसमें लिखा था, "आप अपनी प्रोफ़ाइल के लिए सत्यापित बैज प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मेटा सत्यापित की सदस्यता ले सकते हैं ... भले ही अभी फेसबुक पेज वेरिफाई नहीं हो रहा है, लेकिन भविष्य में सत्यापित फेसबुक पेज या बैज के लिए अभी भी आवेदन कर सकते हैं।"

बता दें कि फेसबुक यानी मेटा का फैसला इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत प्रीमियम चार्ज करना शुरू कर दिया है। ग्राहकों को ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए पैसे चुकाने होते हैं। भारतीय यूजर्स के लिए भुगतान सेवा ₹650 (वेबसाइट) और ₹900 (मोबाइल) प्रति माह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+