फेसबुक-इंस्टाग्राम पर डोनाल्ड ट्रंप की होगी वापसी, दो साल पहले निलंबित किया गया था अकाउंट
डोनाल्ड ट्रंप की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फिर से वापसी होने जा रही है। दो साल पहले उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक अकाउंट एक बार फिर से अनब्लॉक होने जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक अकाउंट दो साल पहले ब्लॉक कर दिया गया था, लेकिन अब आखिरकार उनके अकाउंट को अनब्लॉक किया जा रहा है। फेसबुक की ओर से बुधवार को कहा गया है कि हम जल्द ही डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल करेंगे। फेसबुक के अलावा ट्रंप के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी बहाल किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को दो साल पहले सस्पेंड कर दिया गया था, उनपर कैपिटल में दंगा भड़काने का आरोप था। ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया था।
इससे पहले भी इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थी कि डोनाल्ड ट्रंप ने मेटा से कहा था कि वह उनके फेसबुक अकाउंट को फिर से रिस्टोर करे। 8 जनवरी 2021 को कैपिटल में दंगा भड़काने के आरोप में उनके अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद ट्रंप ने हाल ही में मेटा को एक पत्र लिखकर उनसे अपील की थी कि उनके अकाउंट को बहाल किया जाए। इससे पहले 19 नवंबर 2022 को ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल कर दिया गया था। जिस तरह से ट्विटर के अकाउंट को निलंबित किया गया था उसको लेकर ट्रंप ने ट्विटर के पहले प्रबंधन की जमकर आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications