इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप में फिर चली छंटनी की तलवार, 2022 से अब तक खत्म हुई 21 हजार नौकरियां
Meta Lays Off Employees: सोशल मीडिया साइट फेसबुक-इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा कई विभागों में एक बार फिर से छंटनी की तैयारी में है। द इकोनॉमिक टाइम्स ने द वर्ज से हवाले से बताया है कि मेटा ने अपने लॉंग टाइम स्ट्रैटेजिक टार्गेट और लोकेशन स्ट्रैटेजी के साथ तालमेल बैठाने के लिए कुछ टीमों में बदलाव कर रही है।
मेटा के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को दिए एक बयान में बताया, 'कई बार कुछ टीमों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाना यानी शिफ्ट करना पड़ता है और कुछ कर्मचारियों के रोल में भी बदलाव किए जाते हैं। ऐसी स्थितियों में जब कोई कई रोल खत्म हो जाते हैं, तो हम प्रभावित कर्मचारियों के लिए अन्य अवसर भी खोजते है।'

हालांकि, मेटा कितने कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है इसे लेकर कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। मेटा ने भी इस संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि मेटा ने लॉस एंजिल्स दफ्तर से करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को निकाला है।
इन कर्मचारियों ने कथित तौर पर अपने दैनिक $25 मील क्रेडिट का दुरुपयोग घरेलू सामान जैसे कि एक्ने पैड, वाइन ग्लास और लॉन्ड्री डिटर्जेंट खरीदने के लिए किया। एफटी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि इन कर्मचारियों को टीम में बदलाव के अतिरिक्त निकाला गया है। हालांकि, मेटा ने FT की रिपोर्ट पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
मेटा ने अब तक 21 हजार लोगों को नौकरी से निकाला
नवंबर 2022 से मेटा ने लागत में कम करने के लिए लगभग 21,000 नौकरियों में कटौती की है। सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने 2023 को "ईयर ऑफ एफिशिएंसी" करार दिया है। इन कटौतियों के बावजूद, इस साल मेटा के शेयरों में 60% से अधिक की वृद्धि हुई है।
इसी के साथ ही मार्क कुछ दिनों पहले अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 3 में शामिल हुए थे। अपनी नवीनतम आय रिपोर्ट में, मेटा ने अपने सबसे लेटेस्ट दूसरी तिमाही के नतीजों का भी एलान किया। कंपनी की ओर से जारी नतीजों में मेटा ने रेवेन्यू के मामले में बाजार की उम्मीदों को काफी पीछे छोड़ दिया और तीसरी तिमाही के लिए शानदार बिक्री के पूर्वानुमान जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications