इसराइल में फ़ेसबुक के नए नाम 'मेटा' का क्यों उड़ाया जा रहा है मज़ाक

फ़ेसबुक, मेटा
Getty Images
फ़ेसबुक, मेटा

इसराइल में फ़ेसबुक के नए नाम मेटा का मज़ाक उड़ाया जा रहा है. फ़ेसबुक ने इसी हफ़्ते अपना नाम बदल कर मेटा किया है.

इसराइल में मेटा का उच्चारण हिब्रू में 'मृत' के जैसा होता है. मेटा को हिब्रू में स्त्रीलिंग शब्द की तरह उच्चारित किया जाता है.

कई लोगों ने इसे लेकर ट्विटर पर हैशटैग #FacebookDead के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

एक टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट निरित वेइस ब्लैट ने ट्वीट किया, "हिब्रू में 'मेटा' मतलब 'मृत' होता है. यहूदी आने वाले सालों में इसका मज़ाक उड़ाएंगे."

https://twitter.com/DrTechlash/status/1453789543975378945

एक अन्य ट्विटर यूज़र ने लिखा, "हिब्रू बोलने वालों को हंसने का पर्याप्त कारण देने के लिए आपका धन्यवाद."

FB, FaceBook, Meta, Social Media, मेटा, सोशल मीडिया, फ़ेसबुक
Getty Images
FB, FaceBook, Meta, Social Media, मेटा, सोशल मीडिया, फ़ेसबुक

ज़करबर्ग ने क्या बताया था?

फ़ेसबुक के मुताबिक नाम में बदलाव अलग-अलग प्लेफॉर्म्स, जैसे- फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प में नहीं होगा बल्कि ये इन सबके स्वामित्व वाली पेरेंट कंपनी के लिए है.

यानी मेटा पेरेंट कंपनी है और फ़ेसबुक, व्हाट्सएप्प और इंस्टाग्राम इनके हिस्सा हैं. साथ ही कंपनी का ये भी कहना है कि वो सोशल मीडिया से आगे वर्चुअल रियलिटी में अपनी पहुंच बढ़ाएगी.

फ़ेसबुक ने यह क़दम तब उठाया है, जब उसकी एक पूर्व कर्मी की ओर से दस्वावेज़ लीक करने के बाद नकारात्मक रिपोर्ट्स सिलसिलेवार ढंग से सामने आईं. फ़ेसबुक की पूर्व कर्मी फ़्रांसेस हॉगन ने आरोप लगाया था कि यह सोशल मीडिया कंपनी सुरक्षा को दांव पर लगाकर मुनाफ़े के लिए काम कर रही है.

फ़ेसबुक के मालिक मार्क ज़करबर्ग ने घोषणा की है कि नया नाम मेटावर्स प्लान का हिस्सा है. मेटावर्स का मतलब एक ऑनलाइन दुनिया से है, जहाँ लोग वर्चुअली गेम खेल सकते हैं, काम कर सकते हैं और संपर्क स्थापित कर सकते हैं. इसे वीआर (वर्चुअल रियलिटी) हेडसेट्स भी कहा जा रहा है.

ज़करबर्ग ने कहा कि अभी हम जो कर रहे हैं, उस लिहाज से मौजूदा ब्रैंड नाकाफ़ी है. उन्होंने कहा कि एक ऐसी ब्रैंडिंग की ज़रूरत थी, जो हमारे सभी कामों का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम हो. हमारी नज़र भविष्य पर है.

फ़ेसबुक की भारत में फ़ेक न्यूज़ के ख़िलाफ़ 'हारी हुई जंग'

भारत में फ़ेसबुक नहीं रोक पा रहा हेट स्पीच और भ्रामक सूचनाएं- रिपोर्ट

मार्क ज़करबर्ग
Reuters
मार्क ज़करबर्ग

ज़करबर्ग ने एक वर्चुअल कॉन्फ़्रेंस में कहा, "मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हम एक मेटावर्स कंपनी के रूप में देखे जाएंगे. हम चाहते हैं कि हमारा काम और हमारी पहचान, जो हम करना चाह रहे हैं, वैसा ही हो. हम अपने कारोबार को दो हिस्सों में देखना चाहते हैं. एक फैमिली ऐप्स और दूसरा भविष्य के प्लेटफॉर्म्स के लिए हमारा काम."

ज़करबर्ग ने कहा, "अब समय आ गया है कि जो भी हम कर रहे हैं, वो नए ब्रैंड के तहत हो ताकि पता चले कि हम कौन हैं और क्या करने जा रहे हैं."

इसके बावजूद इसराइल में एक यूज़र ने कहा, "शायद फ़ेसबुक (अब मेटा) को रीब्रांडिंग को लेकर कुछ शोध करना चाहिए था."

साल 2015 में गूगल ने भी इसी तरह का क़दम उठाया था.

उसने भी पेरेंट कंपनी का नाम बदलकर अल्फ़ाबेट कर दिया था. हालाँकि यह नाम प्रचलन में नहीं आया.

वॉट्सऐप और फ़ेसबुक के कई घंटे ना चलने की वजह

फ़ेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम में ऐसी क्या दिक़्क़त आई जिससे वो ठप पड़ गए

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा

ऐसा नहीं है कि किसी कंपनी के नाम का अनुवाद करने पर उसका मज़ाक उड़ाए जाने वाली फ़ेसबुक पहली कंपनी है. ऐसा पहले भी हो चुका है.

जब 80 के दशक में केएफ़सी चीन में आई थी तो उनके मोटो "उंगली चाटना' अच्छा है" को भी वहां स्थानीय लोगों ने हाथों हाथ नहीं लिया था.

इसी तरह जब रॉल्स रॉयस ने अपने सिल्वर मिस्ट कार के नाम को बदल कर केवल मिस्ट किया तो जर्मनी में उसका अनुवाद एक्सक्रिमन्ट यानी शौचालय जाने पर शरीर से निकाले गए ठोस पदार्थ (मल) किया गया. तो कंपनी ने कार का नाम बदल कर सिल्वर शैडो रख दिया.

इसी तरह 2011 में नोकिया जब लूमिया फ़ोन लाई तो उसे भी उम्मीद के अनुरूप प्रतिक्रिया नहीं मिली. स्पेन की एक बोली में लूमिया का मतलब सेक्स वर्कर होता है.

होंडा भी ऐसी ही एक परिस्थिति से गुज़र चुकी है, तब वो अपनी नई कार का नाम 'फिटा' रखने वाली थी. स्वीडिश भाषा में इसका अर्थ वेजाइन के अश्लील चित्रण से जुड़ा है. तो कई अन्य भाषाओं में भी इसका अच्छा अनुवाद नहीं हुआ. हालांकि, कंपनी इससे बाल बाल बच गई. उन्हें इसका जल्द पता चल गया और अधिकांश देशों उसने इसका नाम जैज़ रखने का फ़ैसला लिया.

अफ़ग़ानिस्तान पर क़ब्ज़े के लिए तालिबान ने कैसे किया सोशल मीडिया का इस्तेमाल?

सुंदर पिचाई ने बताया, कौन सी दो चीज़ें भविष्य में लाएंगी क्रांति

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+