व्हाइट हाउस में कुछ लोग ऐसे जिन पर फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को नहीं है भरोसा
वॉशिंगटन। अमेरिका की फर्स्ट लेडी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस में कुछ लोग ऐसे हैं जिन पर उन्हें बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। मेलानिया की मानें तो हर पल उन्हें चौकन्ना रहने की जरूरत है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह मेलानिया ने पहला इंटरव्यू हाल ही में अपने अफ्रीकी दौरे पर एबीसी न्यूज चैनल को दिया है। एबीसी ने इस इंटरव्यू को 'बीईंग मेलानिया' नाम दिया और शुक्रवार रात 10 बजे यह ऑन एयर होगा। मेलानिया ने ये बातें इस इंटरव्यू में कही हैं।
कुछ व्हाइट हाउस में तो कुछ प्रशासन का हिस्सा
मेलानिया ने एबीसी के टॉम लाल्मास से बातचीत में कहा, 'आपको हमेशा अपने पीछे देखने की जरूरत होती है।' मेलानिया के मुताबिक पति के व्हाइट हाउस में ऐसे लोग हैं जिन पर वह बिल्कुल भी भरोसा नहीं करती हैं और कुछ लोग तो व्हाइट हाउस में काम भी करते हैं। मेलानिया ट्रंप हाल ही में अपनी पहली सोलो ट्रिप के तहत अफ्रीका का दौरा करके वापस लौटी हैं। इस इंटरव्यू में मेलानिया ने कहा कि वह दुनिया के उन लोगों का हिस्सा हैं जिनका सबसे ज्यादा मजाक उड़ाया जाता है। मेलानिया ने बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में साइबर बुलिंग को भी शामिल किया है।
मेलानिया से पूछा गया था, 'क्या राष्ट्रपति कुछ ऐसे लोगों के साथ काम कर रहे हैं जिन्हें पर उन्हें जरा भी भरोसा नहीं है? मेलानिया ने इसका जवाब में कहा, 'हां।' मेलानिया ने यह भी कहा कि इस बारे में उन्होंने अपने पति को बता दिया है। मेलानिया के मुताबिक ऐसे कुछ लोग अब व्हाइट हाउस में काम नहीं करते हैं। मेलानिया ने कहा कि हालांकि कुद लोग अभी ट्रंप प्रशासन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि शासन करना वाकई बहुत मुश्किल काम है। आपको हर समय अपने पीछे देखने की जरूरत होती है। यह भी पढ़ें-MeToo: अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने कहा, आरोप लगाने वाली महिलाएं पेश करें सुबूत