63000 की ड्रेस, 5 इंच की हाई हील्स, ब्लैक नेल पॉलिश और मोदी से मुलाकात की पूरी कहानी
मेगन केली 12 साल से टीवी न्यूज के फील्ड में हैं और उन्होंने हाल ही में एनबीसी ज्वॉइन किया। पुतिन औश्र मोदी के इंटरव्यू के साथ ही एनबीसी पर उनकी ज्वॉइनिंग की घोषणा की गई।
नई दिल्ली। आमतौर पर पत्रकारों का काम खबर देना होता है, लेकिन कई बार वे खुद खबर बन जाते हैं। कुछ ऐसा हुआ एनबीसी (नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी) चैनल की एंकर मेगन केली के साथ। उन्होंने ट्विटर पर दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता-पीएम मोदी से पूछ लिया, क्या आप ट्विटर पर हैं?
एंकर का सवाल हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
एंकर का यह सवाल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुनिया भर के मीडिया में मेगन केली के सवाल की चर्चा है, लेकिन इससे इतर भी बहुत कुछ मेगन केली की इस कहानी में।

इंटरव्यू में पीएम मोदी के एक सवाल से सुर्खियों में आई मेगन केली
मेगन केली 12 साल से टीवी न्यूज के फील्ड में हैं और उन्होंने हाल ही में एनबीसी ज्वॉइन किया। पुतिन औश्र मोदी के इंटरव्यू के साथ ही एनबीसी पर उनकी ज्वॉइनिंग की घोषणा की गई। मेगन ने एनबीसी में अपने पहले इंटरव्यू के लिए खास तैयारी की थी। वह 63,804.41 रुपये की कीमत की वेल्वेट ड्रेस पहनकर मोदी और पुतिन का इंटरव्यू करने पहुंची थीं। इंटरव्यू के दौरान पांच इंच की हील पहने बैठी नजर आईं मेगन केली की ब्लैक नेल पॉलिश तक को पश्चिमी मीडिया में जगह मिली। डेली मेल ने उनकी ड्रेस और स्टाइल पर पूरी स्टोरी की है।

पीएम मोदी से किया अजब सवाल
मेगन ने खुद ट्विटर पर जानकारी दी कि पुतिन ने उन्हें 'वन टू वन' इंटरव्यू का भी वादा किया। सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचकर उन्होंने छाता हाथ में लिए एक फोटो भी ट्विटर पर डाली। मेगन के साथ इंटरव्यू की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उन्हें देखकर साफ कहा जा सकता है कि पुतिन और मोदी उनसे बेहद प्रभावित लग रहे हैं।

12 साल से न्यूज फील्ड में हैं मेगन
डेली मेल ने तो मोदी के साथ मेगन की हैंडशेक वाली तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- पीएम मोदी ने मेगन के साथ लॉन्ग एंड एक्सटेंडेड हैंडशेक किया। वहीं, पुतिन भी केली के साथ काफी आत्मीयता से बात करते दिखे, लेकिन बस एक गलती ने मेगन केली के सुपर इंटरव्यू की किरकिरी करा दी। शायद एनबीसी के साथ नई पारी के उत्साह में वह ठीक से होम वर्क नहीं कर पाईं और मोदी से पूछ बैठीं, क्या आप ट्विटर पर हैं?

क्या है पूरा मामला
पीएम मोदी इस समय रूस में हैं। वह सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल इकनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने आए हैं। इस सम्मेलन से पहले गुरुवार रात एनबीसी एंकर मेगन केली ने मोदी और पुतिन के साथ डिनर के दौरान बातचीत की। पीएम मोदी ने एंकर मेगन केली को बताया कि उन्होंने ट्विटर पर छाते के साथ उनकी फोटो देखी है। इसके जवाब में केली ने मोदी से पूछा, 'क्या आप ट्विटर पर हैं?' मेगन केली का यह सवाल
ट्विटर पर कुछ उसी तरह वायरल हो रहा है, जिस प्रकार से कट्प्पा ने बाहुबली को क्यों मारा वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications