मिलिए पाकिस्तान की 'राधे मां' से, दुल्हन को जोड़ा पहनकर देता है ज्ञान,Viral हो रही है तस्वीर
नई दिल्ली। भारत की राधे मां को हम सब जानते हैं। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां दुल्हन का रूप धारण कर लोगों को ज्ञान देती हैं, लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान की राधे मां से मिलवाने जा रहे हैं। पाकिस्तान की राधे मां कहे जाने वाले शख्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पाकिस्तान के सिंध्र प्रांत में लोगों को इस्लाम की शिक्षा देने वाले धर्मगुरू के पहनावे को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ये धर्मगुरु दुल्हन की वेशभूषा में सजधज कर लोगों को धर्म का ज्ञान देता है। नारंगी रंग की दाढ़ी के साथ दुल्हन की वेशभूषा में इसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई इस धर्मगुरू को देखकर हैरान है। लोगों को मुताबिक जब भी वो लोगों को इस्लाम की शिक्षा देने पहुंचता है, उस जगह को शादी के घर जैसा सजाया जाता है। वो खुद दुल्हन की तरह तैयार होकर वहां पहुंचता है।
हालांकि इस धर्मगुरू के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दिख रहा है कि लोग उसे पैसे देकर उससे दुआएं दे रहा है। फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने इस धर्मगुरू को पकड़ने की मांग शुरू कर दी है। लोग उसपर लोगों को बहकाने का आरोप लगा रहे हैं। पहली बार देखने पर भले आप इसे फेक तस्वीर मान लें, लेकिन जब आप इसकी तस्वीरों और वीडियोज को गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि कैसे तस्वीरें फेक नहीं है। लोग उसके सामने नाच रहे हैं। उसे पैसे दे रहे हैं। वो दुल्हन के भेष में आसन पर बैठा है।












Click it and Unblock the Notifications