ये हैं Real 'विकी डोनर', जिसने खतरनाक बीमारी के बाद भी बेचा स्पर्म, बना 15 बच्चों का बाप
लंदन, 02 जून। आप सभी को 20 अप्रैल 2012 को प्रदर्शित हुई सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' याद है, जिसमें हीरो आयुष्मान खुराना अपने स्पर्म बेचते हैं और उस स्पर्म से काफी लोगों के घरों में किलकारियां गूंजती हैं, कुछ इसी तरह का काम ब्रिटेन में 37 वर्षीय जेम्स मैक डॉगल भी कर रहे हैं। वो तीन साल से स्पर्म सेल करने का काम कर रहे हैं और इसके जरिए उन्होंने तगड़ी कमाई भी कर ली है।

जेम्स मैक डॉगल ने बेचा स्पर्म
वो सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए लोगों के अपना स्पर्म बेचते हैं और आपको हैरानी होगी कि स्पर्म के कारण वो अभी तक 15 बच्चों के पिता बन चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद वो लोगों की नजरों में नायक की जगह खलनायक बने हुए हैं। दरअसल फिल्म 'विकी डोनर' में तो हीरो आयुष्मान खुराना पूरी तरह से हेल्दी होते हैं लेकिन जेम्स मैक डॉगल फ्रेजाइल X सिंड्रोम से ग्रसित है और वो इसे जानते हैं लेकिन इसके बावजूद वो धड़ल्ले से स्पर्म बेच रहे हैं।

फ्रेजाइल X सिंड्रोम से ग्रसित हैं जेम्स
फ्रेजाइल X सिंड्रोम एक अनुवांशिक बीमारी है, जिससे ऑटिज्म, दौरे पड़ना, फोकस ना होना, तनाव और धैर्य की कमी जैसे रोग पनपते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि जेम्स ने ये बात लोगों से छुपाई और उसने अपने विज्ञापन में खुद को पूरी तरह से स्वस्थ बताया है।

जेम्स ने चार बच्चों से मिलने के लिए संपर्क किया
इस बात का खुलासा दरअसल एक जांच पर हुआ है। मालूम हो कि जेम्स मैक डॉगल को जब पता चला कि वो 15 बच्चों को डोनर पिता है, तो उससे मन में अब अपने बच्चों से मिलने और देखने की इच्छा जागी है। इसलिए उसने चार बच्चों से मिलने के लिए संपर्क किया, जिसका विरोध बच्चों की मांओं ने किया और वो सब जेम्स के खिलाफ फैमिली कोर्ट चली गईं, जहां पर जांच के दौरान फ्रेजाइल X सिंड्रोम के बारे में भी खुलासा हुआ।

जेम्स मैक को बच्चों से मिलने की परमिशन नहीं दी
लेकिन डर्बी स्थित कोर्ट की जज जस्टिस लिएवेन ने जेम्स मैक को बच्चों से मिलने की परमिशन नहीं दी है और उन्होंने फ्रेजाइल X सिंड्रोम मामले में फैसला फिलहाल के लिए सुरक्षित कर लिया है। अभी कोर्ट में सोशल सर्विसेज की रिपोर्ट सबमिट नहीं की गई है इसलिए जज ने जेम्स को फिलहाल के लिए कोई सजा नहीं सुनाई है।
लोग जमकर उसे कोस रहे हैं
लेकिन सोशल मीडिया पर जेम्स मैक डॉगल लेकर बयान जारी है और लोग जमकर उसे कोस रहे हैं और उसे स्वार्थी बता रहे हैं, कुल मिलाकर जेम्स लोगों के बीच जमकर चर्चा के विषय बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications