Layoff 2023: McDonald's में भी होगी छंटनी! कंपनी ने अमेरिका में कई रेस्टोरेंट में लगाया ताला

McDonald's ने निकाले जा रहे कर्मचारियों की संख्या पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि वो स्ट्रेटेजिक प्लान तैयार करने को लेकर अप्रैल तक कठिन निर्णय लेने की योजना बना रही है।

McDonalds to start layoffs

Image: Oneindia

McDonald Layoff: दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट-फूड चेन कंपनी में शामिल मैकडॉनल्ड्स पर भी आर्थिक मंदी का गहरा असर हुआ है। मैकडॉनल्ड्स ने अमेरिका में अपने कई रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। इसके साथ-साथ कंपनी जल्द ही कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी भी करने की तैयारी कर रही है।

घर से काम करने का निर्देश

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक बर्गर फूडचेन मैकडॉनल्ड्स कॉर्प ने पिछले हफ्ते अमेरिकी कर्मचारियों और कुछ अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों को भेजे गए मेल में सोमवार से बुधवार तक घर से ही काम करने का सलाह दिया है। माना जा रहा है कि मैकडॉनल्ड्स ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि वह छंटनी के बारे में वर्चुअल तरीके से कर्मियों को बता सके। हालांकि अब तक साफ नहीं हो पाया है कि इस दौरान कंपनी कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को अपने मैनेजर को व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर भी देने को कहा गया है। ताकि मैनेजर कंपनी के फैसले से कर्मचारी को अवगत करा सके।

जनवरी में ही दिया था संकेत

मैकडॉनल्ड्स ने कथित तौर पर कर्मियों को भेजे मेल में लिखा है कि 3 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में हम ऑर्गेनाइजेशन में भूमिकाओं और कर्मचारियों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। इसके अलावा कंपनी ने मेल में अपने कर्मचारियों से अपने ऑफिस में वेंडरों और अन्य पार्टियों के साथ होनी वाली सभी व्यक्तिगत बैठकों को भी रद्द करने का निर्देश दिया है। इससे पहले कंपनी ने जनवरी में कहा था कि वह अपनी नई व्यापारिक रणनीति के तहत कॉरपोरेट स्टॉफिंग लेवल की समीक्षा करेगी। इसके लिए वह अप्रैल तक कठिण निर्णय लेने की योजना बना रही है। जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में छंटनी की स्थिति बन सकती और अन्य क्षेत्रों में विस्तार हो सकता है।

1.53 से अधिक लोगों की छंटनी

आपको बता दें कि मैकडॉनल्ड्स में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से 70 फीसदी अमेरिका से बाहर कार्यरत हैं। आपको बता दें कि दुनिया भर की बड़ी कंपनियों ने वैश्विक मंदी का मुकाबला करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 के 3 महीनों के अंदर ही करीब 1.53 लाख कर्मचारियों की छंटनी में नौकरी जा चुकी है। छंटनी के आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट Trueup.io data के मुताबिक साल 2023 में अबतक कुल 534 टेक कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+