बेल्जियम का रहने वाला है पेरिस में 132 लोगों की जान लेने वाला

पेरिस। यूरोप जिस बात से डर रहा था, अब वही बात सच साबित हो रही है। आईएसआईएस ने यूरोप को दहलाने के लिए यहां के लोगों को ही अब साजिश का हिस्‍सा बनाना शुरू कर दिया है। पेरिस आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड बेल्जियम का ही रहने वाला है। एक फ्रेंच अधिकारी ने इसकी पुष्टि कर दी है।

Paris-terror-attack-350

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड बेल्जियम के अब्देलहामिद अबाउड को एक फ्रेंच अधिकारी ने पहचान लिया है। इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रॉसिक्‍यूशन ने सोमवार को बताया कि उन्होंने दो अहम हमलावरों की पहचान कर ली है। इनमें से एक सीरियाई मूल और एक फ्रांसिसी मूल का है, जिसे पूर्व में भी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका था।

स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम के बाहर खुद को उड़ाने वाले आत्मघाती हमलावर के अहमद अल मोहम्मद के सीरियाई मूल के होने की बात भी कही जा रही है।

प्रॉसिक्‍यूशन के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है कि आतंकी के शव के पास से सीरिया का पासपोर्ट मिला है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन ग्रीस में अक्टूबर महीने में लिए गए फिंगरप्रिंट से मिलान हो गया है।

दूसरा आतंकी पेरिस के बाहरी उपनगरीय इलाके ड्रैंसी का रहने वाला 28 वर्षीय सैमी एमीमौर है। सैमी बैटाक्लैन कन्सर्ट हॉल में 89 लोगों की नृशंस हत्या में शामिल रहा है।

आतंकवाद रोधी जांचकर्ताओं के बीच एमीमौर का नाम जाना पहचाना है। 19 अक्टूबर 2012 में यमन में एक आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया था, जिसमें उसके शामिल होने की बात थी।

शुक्रवार के आतंकी हमले से पहले एमीमौर के परिवार ने एएफपी से बात करते हुए बताया था कि वह 2013 में सीरिया गया था। उसके परिवार के तीन लोगों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+