सड़क पर घूमता मिला विशालकाय मगरमच्छ, हरकत देखकर लोग रह गए हैरान, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा से एक मगरमच्छ का वीडियो सामने आया है। जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल ये विशालकाय मगरमच्छ रोड पर घूम रहा था। रविवार सुबह जब यहां से गुजर रहे लोगों ने इसे देखा तो वो हैरान रह गए। सड़क के एक किनारे पर ये मगरमच्छा था और दूसरी और से वाहन भी गुजरते रहे।

वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो हो रहा है वायरल

रास्ते पर घूमते इस मगरमच्छ का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। कई लोगों ने लिखा कि मगरमच्छ की इस बात के लिए तारीफ की जानी चाहिए कि वो एक साइड में है और किसी को परेशान नहीं कर रहे है। एक यूजर ने तो उसे ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखने वाला कहा है। मगरमच्छ के वीडियो पर हजारों कमेंट आ चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा- इस समय मगरमच्छों से दूर रहें

मगरमच्छ होने की सूचना पर पहुंचे संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने उसे वहां से हटा दिया। अधिकारियों ने बताया कि ये मगरमच्छों के संभोग का मौसम है। इस मौसम में ये ज्यादा चलते हैं और ज्यादा आक्रामक होते हैं। ऐसे में कहीं रास्ते में इनके दिखने पर अतिउत्साह ना दिखाएं और दूरी बनाकर रखें। वीडियो वगैरह बनाने के लिए पास जाने पर ये नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब मगरमच्छ इस तरह से देखे गए हों, पहले भी कई मौकों पर ऐसा हो चुका है।

सड़कों पर दिखने लगे हैं जानवर

सड़कों पर दिखने लगे हैं जानवर

बीते कुछ दिनों में दुनियाभर के बड़े शहरों से ऐसी तस्वीरें आई हैं, जिनमें जानवर सड़कों पर हैं। आम दिनों में जिन शहरों में पांव रखने की जगह नहीं मिलती थीं। वो आज कोरोना वायरस के फैलने और लॉकडाउन लगने के बाद सूनी पड़ी हैं। ऐसे में जानवर सड़कों पर आ जा रहे हैं। नदियों में भी ऐसा ही देखा जा रहा है कि जिन नदियों में सिवाय गंदगी के कुछ नहीं दिखता था, वहां अब बड़ी-बड़ी मछलियां दिख जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+