छात्र के साथ संबंध बनाकर सलाखों के पीछे पहुंची शादीशुदा टीचर, अश्लील फोटो भेजकर करती थी ब्लैकमेल
नई दिल्ली। अमेरिकी की एक शादीशुदा टीचर की शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। महिला टीचर ने अपने छात्र के साथ जो किया उसे जानकर हैरान रह जाएंगे। शादीशुदा होने के बावजूद कमेस्ट्री टीचर ने न केवल छात्र के साथ संबंध बनाया बल्कि उसके साथ अश्लील फोटोज का आदान-प्रदान भी करती रही। महिला टीचर की करतूत जब सबके सामने आई जो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला को जेल भेज दिया गया, जहां अब वो अपने कुकर्मों की सजा काट रही है।

महिला टीचर की शर्मसार कर देने वाली करतूत
घटना अमेरिका के ओकलाहोमा की है, जहां 22 साल की एक महिला टीचर ने अप ने छात्र के साथ संबंध बनाए। आरोपी महिला टीचर पहले से शादीशुदा है, बावजूद इसके वो अपने ही छात्र के साथ संबंध बनाती रही। महिला टीचर अपने पति के घर से बाहर जाने के बाद अपने छात्र को घर पर बुलाया करती थी और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। इतनी ही नहीं वो अपने छात्र को अश्लील तस्वीरें और गंदे-गंदे मैसेज भेजती थी।

माता-पिता ने खोली पोल
छात्र के माता-पिता ने जब अपने बेटे के फोन में उसकी अश्लील तस्वीरें देखी तो हैरान रह गए। उन्होंने फौरन ही युकोन हाई स्कूल की इस केमिस्ट्री टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। माता-पिता की शिकायत के बाद टीचर का भंडाफोड़ हो गया। माता-पिता के सामने छात्र ने बताया कि टीचर ने उसे घर बुलाया और उसके साथ सेक्स किया। वो उसे अश्लील फोटोज और मैसेज भी भेजती थी। स्कूल से शिकायत करने के साथ-साथ उन्होंने पुलिस से भी इस की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया।

टीचर ने कबूल किया अपना जुर्म
पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद टीचर और छात्र दोनों ने ये बात कबूल कर ली। डेली मेल के मुताबिक पुलिस ने लड़के के फोन की फॉरेंसिक जांच की गई तो सारी बातें सामने आ गई। लड़के के फोन में उन्हें टीचर की अंडरगारमेंट में कुछ अश्लील तस्वीरें भी मिली। पुलिस ने आरोपी महिला टीचर को रेप, चाइल्ड पोर्नोग्राफी और तकनीक का इस्तेमाल कर नाबालिग से सेक्स करने का दोषी पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टीचर के खिलाफ 85000 डॉलर का फाइन लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications