चालाक निकला भारतीय छात्र, जुकरबर्ग की बेटी के नाम पर बना दी वेबसाइट
नयी दिल्ली। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारतीय छात्र की काबिलियत क् कतायस हो गए। एक भारतीयछात्र ने उन्हीं के गेम में मात दे दिया। मार्क जुकरबर्ग को इस छात्र के सामने गुहार लगानी पड़ी। मार्क से इस इंजीनियरिंग के छात्र की काबिलियत का लोहा माना।

मार्क को अपनी बेटी के नाम पर आधारित डोमेन नेम खरीदने के लिए कोच्चि के इस छात्र के सामने गुहार लगानी पड़ी । इतना ही नहीं उन्हें इसके लिए 700 डॉलर चुकाकर उससे वो डोमेन नेम हासिल करना पड़ा। अमल अगस्टीन ने जुकरबर्ग की बेटी के नाम से बना हुआ एक डोमेन रजिस्ट्रर्ड करवाया था। अगस्टीन ने maxchanzuckerberg.org नाम का डोमेन था।
जब फेसबुक को यह पता चला कि उनकी बेटी के नाम से मिलता जुलता डोमेन अगस्टाइन के नाम से दर्ज है। तब फेसबुक ने अगस्टाइन से संपर्क कर डोमेन नेम को खरीदने की बात की। अगस्टाइन ने 700 डॉलर की ही मांग की थी, जिसे पूरा कर बाद में फेसबुक ने वो डोमेन अपने नाम से खरीद दिया। आपको बता दे कि पिछले ही साल जुकरबर्ग को एक बेटी हुई है। जिसका नाम उन्होंने मैक्स चैन रखा है।












Click it and Unblock the Notifications