Mario Draghi बने इटली के नए पीएम, हफ्तों से चल रहे राजनीतिक गतिरोध का हुआ अंत

Mario Draghi New Prime Minister Of Itali: रोम। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते कोरोना महामारी के खिलाफ सही तरीके से बंदोबस्त न करने को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच इस्तीफा दे दिया था।

Mario Draghi

प्रेसीडेंसियल पैलेस में राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेल्ला ने मारियो द्रागी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। सुपर मारियो कहे जाने वाले 73 वर्षीय नेता ने ऐसे समय में देश की कमान संभाली है जब देश हफ्तों से राजनीतिक अस्थिरता के दौर में है। कोरोना महामारी ने देश में अब तक 93000 लोगों की जान ले ली है और अभी भी स्वास्थ्य संकट टला नहीं है।

मंत्रीमण्डल ने भी ली शपथ
मारियो के साथ ही उनके मंत्रीमण्डल ने भी शपथ ली है। मारियो ने अपने मंत्रीमण्डल में पुरानी सरकार में शामिल रहे टेक्नोक्रेट, दिग्गज नेता और मंत्रियों को जगह दी है। मारियो जिस सरकार के मुखिया बने है वह केंद्रीय और वाम विचारधारा वाले दलों का गठबंधन है। पिछले दिनों 26 जनवरी को ये गठबंधन मुश्किल में चला गया था जिसके बाद प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते को इस्तीफा देना पड़ा था।

जब कोंते ने इस्तीफा दिया था तब ऐसा कहा जा रहा था कि शायद कोंते फिर से कुछ समय बाद और मजबूती के साथ सरकार का गठन करेंगे। लेकिन कई दिनों के गतिरोध के बाद भी कोंते सरकार बनाने में सफल नहीं हुए और मारियो द्रागी के नाम पर सहमति बनी जिसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें शपथ दिलाई।

मारियो ने शुक्रवार को राष्ट्रपति मटारेल्ला के साथ एक बैठक के बाद औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री का पद स्वीकार कर लिया। इसके पहले 10 दिनों तक उन्होंने व्यापार आधार वाले गठबंधन के संयोजन किया जिसमें मंत्रियों के विभागों को लेकर बातचीत भी शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+